लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थनगरः चार बच्चों की मां को प्यार, पति रामचरण ने पत्नी जानकी देवी को प्रेमी परशुराम को दिया?, 20 साल बाद पति को छोड़ खुशी-खुशी प्रेमी के घर गई पत्नी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2025 18:30 IST

Siddharth Nagar: जानकी देवी की पड़ोस गांव के 25 वर्षीय परशुराम से दोस्ती हो गई और बाद में दोनों ने ‘कोर्ट मैरेज’ (अदालती शादी) कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक जानकी और परशुराम लगभग छह महीने साथ रहे।अचानक महिला अपने पुराने पति के घर वापस पहुंची।जानकी अचानक फिर अपने प्रेमी परशुराम के साथ चली गई।

Siddharth Nagar: सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थानाक्षेत्र में परसा मुर्तजा गांव में चार बच्चों की मां को उसके पति ने उसके प्रेमी को सौंप दिया। पत्नी खुशी-खुशी अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। सूत्रों का कहना है कि रामचरण नामक व्यक्ति का लगभग 20 वर्ष पहले जानकी देवी से विवाह हुआ था। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। दोनों की चार संतानें हुईं लेकिन घर का खर्च बढ़ा तो रामचरन मुंबई जाकर टाइल्स लगाने का काम करने लगा। इसी बीच, जानकी देवी की पड़ोस गांव के 25 वर्षीय परशुराम से दोस्ती हो गई और बाद में दोनों ने ‘कोर्ट मैरेज’ (अदालती शादी) कर ली।

सूत्रों के मुताबिक जानकी और परशुराम लगभग छह महीने साथ रहे, फिर अचानक महिला अपने पुराने पति के घर वापस पहुंची और माफी मांग कर साथ रहने की जिद करने लगी। इस पर महिला के पति ने उसे अपना लिया, लेकिन कुछ महीने बाद जानकी अचानक फिर अपने प्रेमी परशुराम के साथ चली गई। तब रामचरन ने थाने में शिकायत की जहां दोनों पक्ष को बुलाया गया।

सूत्रों के अनुसार थाने में हुई बातचीत के दौरान परशुराम ने तय किया कि चारों बच्चे अपने पिता के साथ रहेंगे और महिला उसके साथ रहेगी। इसके बाद रामचरण अपनी पत्नी जानकी को उसके प्रेमी परशुराम के हवाले कर दिया और महिला खुशी-खुशी उसके साथ चली गई। यह घटना सिद्धार्थनगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO