लाइव न्यूज़ :

Shoaib Malik-Sania Mirza: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक में हो गया तलाक!, सोशल मीडिया पर कई बदलाव, इंस्टाग्राम बायो किया चेंज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 4, 2023 19:46 IST

Shoaib Malik-Sania Mirza: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक की हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर गतिविधियों से फिर यह कयास लगाये जा रहे है कि दोनों खिलाड़ी अलग हो गये है या अलगाव की राह पर है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया हैंडल पर इस जोड़ी के बायो में बदलाव के कारण यह बात फिर से सामने आ गई है। रिलेशनशिप स्टेटस एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम बायो से मिर्जा से हटा दिया।दोनों के अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Shoaib Malik-Sania Mirza: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की जोड़ी खेल जगत की सबसे हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी में से एक रही है। भारतीय टेनिस आइकन और शानदार पाकिस्तानी बल्लेबाज ने वर्ष 2010 में शादी की थी और तब से विभिन्न कारणों से नियमित आधार पर सुर्खियां बटोरीं।

इस जोड़ी के बीच अलगाव की चर्चाएं और अटकलें पिछले कुछ वर्षों में बीच-बीच में अखबारों में छपती रही हैं। सोशल मीडिया हैंडल पर इस जोड़ी के बायो में बदलाव के कारण यह बात फिर से सामने आ गई है। सोशल मीडिया अकाउंट पर हालिया गतिविधि को कोई संकेत माना जाए तो सेलिब्रिटी जोड़ी संभवतः अलग हो गए हैं।

उनके अलग होने की अफवाहें पिछले साल से भी उड़ी थीं। दोनों शीर्ष खिलाड़ी ने इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर चर्चा का विषय रहा है। शुक्रवार को उनका रिलेशनशिप स्टेटस एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम बायो से मिर्जा से हटा दिया।

उनकी तलाक की अटकलें पिछले साल से ही चल रही हैं लेकिन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। दोनों के अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सानिया और शोएब की शादी 2010 में हुई थी। इस शादी ने दोनों देशों के प्रशंसकों के बीच भारी दिलचस्पी पैदा कर दी थी और अब उनके अलग होने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं।

दोनों हालांकि तलाक को लेकर हो रहे हंगामे के बावजूद पाकिस्तान में रियलिटी टीवी कार्यक्रम ‘द मिर्जा मलिक शो’ के लिए एक साथ आए। इस कार्यक्रम में उन्होंने मेजबान की भूमिका निभाई और पाकिस्तान की मशहूर हस्तियों का साक्षात्कार लिया। उनका एक बेटा इजहान भी है जिसका जन्म 2018 में हुआ था।

शुक्रवार को उनके रिश्ते की स्थिति पर फिर से चर्चा होने लगी क्योंकि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम ‘बायो’ से सानिया के बारे में संदर्भ हटा दिया। इस 41 वर्षीय हरफनमौला ने अपने इंस्टाग्राम बायो से 'सुपरवुमन सानिया मिर्जा के पति' का संदर्भ हटा दिया, जिस पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं।

उन्होंने अपने ‘बायो’ में अब लिखा है ‘ फादर ऑफ वन ट्रू ब्लेसिंग (एक बच्चे का पिता)’। इस साल मार्च में हैदराबाद में एक प्रदर्शनी मैच खेलकर पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने वाली 36 वर्षीय सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मलिक की तस्वीरें भी हटा दी हैं। उनके परिवार से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि बेटा इजहान उनकी प्राथमिकता है इसलिए वह इस मुद्दे पर अभी कुछ कहना नहीं चाहते है।

सूत्र ने कहा, ‘‘ सानिया और शोएब दोनों का मानना है कि यह उनकी निजी जिंदगी है इसलिए वे अलग से या संयुक्त रूप से कोई आधिकारिक बयान नहीं देना चाहते। अगर उनकी निजता का सम्मान किया जाए तो वे आभारी रहेंगे।’’

टॅग्स :सानिया मिर्ज़ाशोएब मलिकपाकिस्तानपाकिस्तान क्रिकेट टीमहैदराबाददुबईटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

क्रिकेटBAN vs PAK, 2nd Test: मुशफिकुर रहीम ने अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा, 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO