संजय राउत ने 'जय महाराष्ट्र' के साथ ट्वीट कर विपक्ष पर साधा निशाना, लोगों ने ट्रोल कर कहा- बेफिक्र रहो जल्दी आप भी...

By पल्लवी कुमारी | Published: December 3, 2019 02:19 PM2019-12-03T14:19:50+5:302019-12-03T14:19:50+5:30

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार का गठन हो चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार(29 नवंबर) को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला है।

Shiv sena sanjay raut tweet jai Maharashtra on opposition goes viral | संजय राउत ने 'जय महाराष्ट्र' के साथ ट्वीट कर विपक्ष पर साधा निशाना, लोगों ने ट्रोल कर कहा- बेफिक्र रहो जल्दी आप भी...

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमहाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार का गठन हो चुका है।संजय राउत शिवसेना से राज्यसभा सांसद हैं। 57 वर्षीय राउत शिवसेना के प्रवक्ता भी हैं।

महाराष्ट्र की सिसायी लड़ाई में सोशल मीडिया पर जो नाम सबसे चर्चा में रहा, वह हैं, शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत का। तकरीबन एक महीने तक चले महाराष्ट्र के पावर गेम में शिवसेना नेता संजय राउत ने आए दिन शायराना अंदाज में ट्वीट कर विपक्षियों को तंज कसा है। संजय राउत का ये अंदाज सत्ता में काबिज होने के बाद भी जारी है। संजय राउत ने आज ( 3 दिसंबर) भी एक शायराना अंदाज में ट्वीट किया। लेकिन अपने ट्वीट को लेकर वह खुद ट्रोल हो गए। 

संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा है, 'हवा को गुमान था, अपनी आजादी पर, किसी ने उसे भी गुब्बारे में भर के बेच दिया!..जय महाराष्ट्र'। संजय राउत के इस ट्वीट पर 14 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। संजय राउत ने यह ट्वीट राज्य विपक्षी पार्टी बीजेपी पर तंज करते हुए किया है।राज्य में विधानसभा चुनाव शिवसेना ने बीजेपी के साथ लड़ा था लेकिन सरकार गठन की इनकी बात नहीं बन पाई। 

इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, बेफिक्र रहो, जल्दी तुम भी गुब्बारे ही बेचोगे,वहां भरते रहना हवा।


वहीं एक यूजर ने संजय राउत के शायराना अंदाज पर ट्वीट किया है।
एक यूजर ने लिखा, शिवसैनिकों को गुमान था,अपने हिंदुत्व पर...,अपनों ने उसे भी हिन्दू विरोधियों के हाथों बेच दिया।...जय हिन्दुत्व।

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार का गठन हो चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार(29 नवंबर) को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला है।  महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, कांग्रेस को 44, शिवसेना को 56 और एनसीपी को 54 सीट मिले थे। 

Web Title: Shiv sena sanjay raut tweet jai Maharashtra on opposition goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे