लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, 'राजनीति में अंतिम कुछ नहीं होता', लोग बोले- 'क्यों अब डर लगने लगा है...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 11, 2019 10:01 IST

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी ने एकसाथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद दोनों पार्टी के बीच तालमेल ना हो पाने की वजह से दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार का गठन हो चुका है। महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, कांग्रेस को 44, शिवसेना को 56 और एनसीपी को 54 सीट मिले थे। 

महाराष्ट्र की सिसायी लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के गठबंधन टूटने के बाद  शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत लगातार तंज भरे ट्वीट करते रहते हैं। संजय राउत ने बीते दिन ( 10 दिसंबर) भी एक शायराना अंदाज में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''राजनीति में अंतिम कुछ नहीं होता...चलता रहता है...'' संजय राउत अपने इस ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए हैं। तकरीबन एक महीने तक चले महाराष्ट्र के पावर गेम में शिवसेना नेता संजय राउत ने आए दिन शायराना अंदाज में ट्वीट कर विपक्षियों को तंज कसा है। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहे। 

''राजनीति में अंतिम कुछ नहीं होता...चलता रहता है...'' संजय राउत के इस ट्वीट पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, क्यों अब आपको डर लगने लगा है। वहीं एक यूजर ने लिखा, अंत भी जल्दी होगा।  

वहीं एक यूजर ने लिखा, राजनीति में कुछ अंतिम हो अथवा ना हो परंतु अपने ही धर्म समुदाय से छल करने वालों का अंत अवश्य होता है। 

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार का गठन हो चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार(29 नवंबर 2019) को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला है। महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, कांग्रेस को 44, शिवसेना को 56 और एनसीपी को 54 सीट मिले थे। 

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी ने एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद दोनों पार्टी के बीच तालमेल ना हो पाने की वजह से दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया। 

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब