लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तारी की मांग के बाद भड़कीं शेहला राशिद , कहा- 'BJP के मुताबिक गुलाम नबी, फैसल, अब्दुल्ला, रवीश और मुझे पाकिस्तान फंडिंग करता है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 19, 2019 12:46 IST

शेहला राशिद को लेकर ट्विटर पर #arrestShehlaRashid टॉप ट्रेंड कर रहा है। लोगों का कहना है कि कश्मीरी लीडर शेहला राशिद को भड़काऊ भाषण और भारतीय सेना पर गलत इल्जाम लगाने के लिये गिरफ्तार करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देशेहला राशिद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की पूर्व उपाध्यक्ष व जेएनयूएसयू की सदस्य रह चुकीं हैं। शेहला राशिद लगातार केंद सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले का विरोध कर रही हैं।

जम्मू ऐंड कश्मीर पीपल्स मूवमेंट (JKPM) की नेता शेहला राशिद ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुये फिर से ट्वीट किया है। शेहला राशिद ने 19 अगस्त को ट्वीट करते हुये लिखा है , बीजेपी के मुताबिक हर कोई उमर अब्दुल्ला, शाह फैसल, द वायर, कपिल काक, स्वरा भास्कर, रवीश कुमार, एनडीटीवी, शेहला राशिद, गुलाम नबी आजाद, कविता कृष्णन, कुणाल कामरा, रामचंद्र गुहा, जेएनयू प्रोफेसरों को पाकिस्तान द्वारा फंडिंग की जाती है। साफ-साफ बताइये पाकिस्तान के पास सच में कितना पैसा है? शेहला राशिद का ये ट्वीट सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव के शिकायत दर्ज कराने के बाद आया है। शेहला राशिद लगातार केंद सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले का विरोध कर रही हैं। 

शेहला राशिद के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज 

शेहला राशिद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने आपराधिक शिकायत दर्ज करवाते हुये उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने शेहला राशिद पर भारतीय सेना पर गलत इल्जाम लगाने और जम्मू-कश्मीर में गलत खबरें फैलाने के लिए शिकायतें दर्ज करवाई हैं। अपने शिकायत पत्र में वकीले ने यह भी लिखा है कि शेहला ना सिर्फ भारतीय सेना पर गलत आरोप लगाया है बल्कि भारत सरकार के खिलाफ फर्जी खबर भी फैला रही हैं।

भारतीय सेना कश्मीरियों को बेवजह प्रताड़ित कर रही है: शेहला राशिद 

शेहला राशिद ने कई ट्वीट कर आरोप लगाया था कि भारतीय सेना कश्मीरियों को बेवजह प्रताड़ित कर रही है। युवा लड़कों को पूछताछ के लिए उठाया जा रहा है और उन्हें जमकर टॉर्चर किया जा रहा है। शेहला के दो ट्वीट जो बहुत वायरल हो रहे हैं, उसमें उन्होंने लिखा है-  'आर्मी के जवान लोगों के घरों में रात को जबरन घुस रहे हैं। लड़कों को उठा रहे हैं। घर के राशन को जमीन पर बिखेर रहे हैं। चावल में तेल मिला रहे हैं।'

शेहला राशिद के आरोपों को  भारतीय सेना ने किया खारिज 

भारतीय सेना ने शेहला राशिद के आरोपों को खारिज करते हुये कहा है कि यह आरोप आधारहीन हैं। हम इन्हें खारिज करते हैं। गलत इरादे वाले लोग और संगठन जनता को भड़काने के इरादे से इस तरह की फर्जी खबरें फैलातें हैं।

भारत सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को वापस लेते हुए जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया है। राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया है। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीउमर अब्दुल्लामहबूबा मुफ़्तीशेहला राशिद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल