'टुकड़े-टुकड़े गैंग' पर शशि थरूर का ट्वीट, ' ये सरकार चला रहे हैं या देश बांट रहे हैं, जवाब मिला- 'क्या राहुल गांधी 'सूट-बूट की सरकार' पर RTI डालेंगे'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 22, 2020 10:09 IST2020-01-22T10:09:09+5:302020-01-22T10:09:09+5:30

एक्टिविस्ट और मुंबई के पूर्व पत्रकार साकेत गोखले ने पिछले महीने 26 दिसंबर को गृह मंत्रालय से आरटीआई के तहत सवाल कर 'टुकडे-टुकडे गैंग' शब्द की परिभाषा के बारे में जानकारी मांगी थी।

Shashi Tharoor on tukde-tukde gang RTI twitter ask rahul Gandhi file RTI Suit-Boot ki Sarkar | 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' पर शशि थरूर का ट्वीट, ' ये सरकार चला रहे हैं या देश बांट रहे हैं, जवाब मिला- 'क्या राहुल गांधी 'सूट-बूट की सरकार' पर RTI डालेंगे'

शशि थरूर (फाइल फोटो)

Highlightsमुख्य लोक सूचना अधिकारी एसके झा द्वारा भेजे गए जवाब में लिखा था, "गृह मंत्रालय को टुकड़े-टुकड़े गिरोह के बारे में कोई जानकारी नहीं है"।दक्षिणपंथी दलों द्वारा विपक्ष, खास तौर पर वाम और वाम समर्थित संगठनों के साथ ही उनका समर्थन करने वालों के लिए 'टुकड़े-टुकड़े' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गृह मंत्रालय द्वारा एक आरटीआई के जवाब में  'टुकड़े-टुकड़े गैंग' की कोई जानकारी नहीं है' इस मुद्दे पर निशाना साधा है। शशि थरूर ने एक अंग्रेजी अखबार की खबर के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है,  'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का अस्तित्व है, ये लोग सरकार चला रहे हैं या फिर देश को बांट रहे हैं।' 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के बारे में गृह मंत्रालय ने अधिकार कानून (RTI) के तहत पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास टुकडे-टुकडे गैंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के इस ट्वीट के नीचे प्रतिक्रिया देते हुए यूजर्स आपस में भिड़ गए हैं। जहां कुछ लोग  शशि थरूर के समर्थन में हैं तो वहीं कुछ लोग सरकार के पक्ष में बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, क्या आप राहुल गांधी को बोलेंगे कि वह 'सूट-बूट की सरकार' पर एक आरटीआई दायर करें। इसका अस्तित्व है या नहीं पता चलेगा।

बता दें कि राहुल गांधी ने 30 अक्टूबर 2018 को मध्य प्रदेश के खरगोन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, 'अच्छे दिन आएंगे' का स्लोगन चार साल में ही 'चौकीदार चोर है' में कैसे बदल गया। इसके पीछे नरेंद्र मोदी जी का जादू है। अब भाजपा की सरकार को 'सूट बूट झूठ और लूट की सरकार' कहा जा सकता है।'

वहीं कुछ लोगों ने थरूर को ट्वीट के लिए बधाई दी है। देखें प्रतिक्रिया 

कुछ यूजर्स थरूर को ट्रोल कर रहे हैं...

एक्टिविस्ट और मुंबई के पूर्व पत्रकार साकेत गोखले ने दायर की थी आरटीआई

 एक्टिविस्ट और मुंबई के पूर्व पत्रकार साकेत गोखले ने पिछले महीने 26 दिसंबर को गृह मंत्रालय से आरटीआई के तहत सवाल कर 'टुकडे-टुकडे गैंग' शब्द की परिभाषा के बारे में जानकारी मांगी थी। साकेत गोखले को सोमवार (20 जनवरी) को गृह मंत्रालय की ओर से जवाब मिला। मुख्य लोक सूचना अधिकारी एसके झा द्वारा भेजे गए जवाब में लिखा था, "गृह मंत्रालय को टुकड़े-टुकड़े गिरोह के बारे में कोई जानकारी नहीं है"।

Web Title: Shashi Tharoor on tukde-tukde gang RTI twitter ask rahul Gandhi file RTI Suit-Boot ki Sarkar

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे