लाइव न्यूज़ :

कार का बोनट खोला तो हवा में उड़ने लगे 500-500 के नोट, जानिए क्या है पूरा मामला, कई खुलासे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 2, 2021 16:11 IST

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि 31 जनवरी की शाम लगभग पांच बजे कार में उत्तर प्रदेश निवासी तीन व्यक्ति एक करोड़ 74 लाख रुपए कैश लेकर मुंबई जा रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देआग बुझाने के लिए कार से बाहर रखे गए बैग में रखे 500-500 के अधजले नोटों के बंडल तेज हवा में सड़क पर बिखर गए. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस व चेकपोस्ट पर जांच से बचने के लिए आरोपितों ने नोटों के बंडल कार की बोनट में इंजन के पास छिपा दिए थे.

सिवनीः सिवनी के पास बामनी गांव में मुंबई जा रही एक कार ने आग क्या लगी, उसमें रखा खजाना सामने आ गया.

आग बुझाने के लिए कार से बाहर रखे गए बैग में रखे 500-500 के अधजले नोटों के बंडल तेज हवा में सड़क पर बिखर गए. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि 31 जनवरी की शाम लगभग पांच बजे कार में उत्तर प्रदेश निवासी तीन व्यक्ति एक करोड़ 74 लाख रुपए कैश लेकर मुंबई जा रहे थे.

पुलिस व चेकपोस्ट पर जांच से बचने के लिए आरोपितों ने नोटों के बंडल कार की बोनट में इंजन के पास छिपा दिए थे. इंजन गर्म होने से संभवत: शार्ट सर्किट के कारण चलती कार में आग लग गई. सिवनी-नागपुर हाईवे में कुरई थाना अंतर्गत ग्राम बामनी के पास कार में भड़की आग को बुझाने के लिए जैसे ही आरोपितों ने बोनट खोलकर नोटों के बंडल बाहर निकाले तो अधजले 500-500 के नोट तेज हवा के साथ सड़क पर बिखर गए.

कैश हेराफेरी का पर्दाफाश होने के डर से अधजले नोटों को मौके पर छोड़कर तीनों आरोपी नागपुर की ओर भाग निकले. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और नाकाबंदी कर तीनों आरोपियों को नागपुर रोड पर ग्राम कुरई में गिरफ्तार कर लिया. छानबीन के दौरान कार से करीब एक करोड़ 74 लाख रुपए का कैश जब्त किया गया है.

पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी मूलत: यूपी के आजमगढ़, जौनपुर, बस्ती जिले के रहने वाले बताए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में सुनील रामात्मा वर्मा (35) निवासी ग्राम कुसिया थाना जलालपुर जिला जौनपुर, ग्यास बाबू छोटे अंसारी (42), निवासी ग्राम चैधरी सराय थाना कोतवाली जिला बदायूं (42), हरिओम रामाश्रय यादव (38) निवासी ग्राम रोशनपुर पोस्ट बखरा, तहसील फूलपुर थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ के नाम शामिल हैं. कुरई पुलिस ने इस प्रकरण में धारा 102 सीआरपीसी के तहत दर्ज कर लिया है तथा अभी भी जांच की जा रही है.

पूछताछ में आरोपितों ने बताया है कि वे वाराणसी के एक व्यापारी के रुपये लेकर मुंबई स्थित उसके ऑफिस ले जा रहे थे. वहां से सोना लेकर लौटते. आरोपित कई सालों से मुंबई में कार चलाने का काम कर रहे हैं. सराफा व्यवसाय से जुड़े लोगों की नकदी और सोना वाराणसी से मुंबई पहुंचाने का काम करते हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय रुपयामहाराष्ट्रमुंबईनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल