लाइव न्यूज़ :

दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनकर चर्चा में आईं सना मरीन, जानिए 34 वर्षीय महिला की छात्रा से लेकर ग्लोबल लीडर बनने तक का सफर

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 12, 2019 12:18 IST

सना मरीन का जन्म फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में 17 नवंबर 1985 को हुआ है। मारिन ने 19 साल की उम्र में पीरकला हाई स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने  प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ टंपेरे से ऐडमिनिस्ट्रेटिव साइंस में स्नातक किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसना मरीन 2006 से डेमोक्रेट पार्टी के यूथ विंग में शामिल हो गईं थीं। साल 2012 में सना मरीन ने टंपेरे शहर सिटी काउंसिल का चुनाव जीता था और सक्रिय राजनीति में आईं। 

फिनलैंड की सोशल डेमोक्रेट पार्टी ने 8 दिसंबर को प्रधानमंत्री पद के लिए 34 वर्षीय पूर्व परिवहन मंत्री सना मरीन को चुना। सना मरीन इसी के साथ वह देश के इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गई हैं। इसके बाद वह रातों-रातों चर्चा में आ गईं। प्रधानमंत्री बनने के बाद मरीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''हमें फिर से विश्वास बहाल करने के लिए काफी काम करना होगा।'' अपनी उम्र से संबंधी सवालों पर उन्होंने कहा, ''मैंने कभी अपनी उम्र या महिला होने के बारे में नहीं सोचा। मैं कुछ वजहों से राजनीति में आई और इन चीजों के लिए हमने मतदाताओं का विश्वास जीता।'' मरीन (34) दुनिया की सबसे युवा राष्ट्र प्रमुख बन गई है। उनके बाद यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी होन्चारुक अभी 35 वर्ष के हैं।  

सना मरीन का जन्म फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में 17 नवंबर 1985 को हुआ है। मारिन ने 19 साल की उम्र में पीरकला हाई स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने  प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ टंपेरे से ऐडमिनिस्ट्रेटिव साइंस में स्नातक किया है। सना मरीन अपने परिवार की पहली महिला हैं जो हायर एजुकेशन के लिए यूनिवर्सिटी गई थी। सना मरीन 2006 से डेमोक्रेट पार्टी के यूथ विंग में शामिल हो गईं थीं। 

साल 2012 में सना मरीन ने टंपेरे शहर सिटी काउंसिल का चुनाव जीता था और सक्रिय राजनीति में आईं। 2013 से 2017 तक  शहर के सिटी काउंसिल की चेयरपर्सन रही थीं। साल 2015 में वह संसद की सदस्य बनीं। 2019 में देश के ट्रांसपोर्ट और कम्यूनिकेशन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसके बाद वह प्रधानमंत्री बनीं। 

सना मरीन शादीशुदा हैं और उनको एक बच्चा भी है। सना मरीन की मां एक सिंगल मदर हैं। सना मरीन के पति मार्कस राइकोनेन एक बिजनेसमैन हैं। उनकी बेटी का नाम एम्मा है।  

सना मरीन के प्रधानमंत्री बनने के बाद ट्विटर पर कई दिनों तक #SannaMarin टॉप ट्रेंड में रहा। इस ट्रेंड के साथ देखें लोगों की प्रतिक्रिया...

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी