लाइव न्यूज़ :

Fact Check: क्या संबित पात्रा ने यूपीए सरकार ने लाया था UPSC में 19वां रैंक, जानें पूरी सच्चाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 13:29 IST

संबित पात्रा ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई संबलपुर यूनिवर्सिटी से 1997 में पूरी की थी. डॉक्टर संबित पात्रा बीजेपी के स्टार प्रवक्ता हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में पात्रा ने पुरी से राजनीतिक मैदान में उतरे थे, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

Open in App
ठळक मुद्देयूपीएससी कंबाइड मेडिकल सर्विस एग्जाम 2003 में 452 पदों पर भर्ती निकली थी, इसमें संबित पात्रा भी उत्तीर्ण हुए थे.संबित पात्रा ने दावा किया है कि उनकी नियुक्ति को कांग्रेस सरकार के पैनल ने क्लियर किया था.

सोशल मीडिया पर बीजेपी के स्टार प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ का एक ओर डिबेट वायरल है। एक निजी चैनल के डिबेट में दोनों नेता एक-दूसरे की डिग्री पर चर्चा करते हुए नजर आए हैं। संबित पात्रा ने बहस के दौरान दावा किया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में उन्होंने यूपीए सरकार के समय 19वां रैंक लाया था। संबित पात्रा ने दावा किया कि यूपीएससी के इंटरव्यू का पैनल कांग्रेस सरकार ने ही बनाया था।

संबित पात्रा ने 2003 में पास की  UPSC की परीक्षा

संबित पात्रा ने अपनी वेबसाइट पर खुद बताया है कि उन्होंने यूपीएससी कंबाइड मेडिलक सर्विस परीक्षा 2003 ( UPSC Combined Medical Services in 2003) में 19वां रैंक लाया है। उन्होंने इस परीक्षा को पास करके हिंदूराव हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर के रूप में ज्वाइन किया। उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई संबलपुर यूनिवर्सिटी से 1997 में पूरी की थी। 

यूपीएससी लेता है कई तरह परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग आईएएस, आईपीएस, आईईएस, आईएफएस के अलावा भी इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र की कुछ परीक्षाएं आयोजित करवाता है। संबित पात्रा ने कंबाइड मेडिकल सर्विस परीक्षा 2003 (CMSE) की परीक्षा पास की थी। 2003 में CMSE के लिए 452 पदों पर भर्ती निकली थी। इसमें 43 लोगों की नियुक्त सीधे इंटरवयू के जरिए भी हुई थी।

जानें संबित पात्रा का दावा

संबित पात्रा ने कहा कि जब यूपीएससी की परीक्षा उन्होंने पास की थी तो सरकार कांग्रेस की थी। यूपीएससी के 2003-04 के वार्षिक रिपोर्ट में  CMSE परीक्षा का जिक्र है। इसमें साल 2002 और 2003 के लिए भर्तियां निकली थी। उस समय पूर्व आईएएस अधिकारी पूर्णा चंद्र होता (Purna Chandra Hota) यूपीएससी के अध्यक्ष थे। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, पी सी होता की नियुक्ति 2002 में एनडीए सरकार ने की थी।

11 महीने में आता है यूपीएससी का रिजल्ट

यूपीएससी के कैलेंडर के अनुसार इसके किसी भी परीक्षा का रिजल्ट 11 महीने में आता है। अक्सर मई-जून में प्रारंभिक परीक्षा, सितंबर में मुख्य परीक्षा, फरवरी-मार्च में इंटरव्यू और अप्रैल-मई में नतीजे आ जाते हैं। जब संबित पात्रा ने यूपीएससी का एग्जाम दिया था तो केंद्र में एनडीए की सरकार थी। यूपीए सरकार का गठन लोकसभा चुनाव 2004 के बाद 22 मई को हुआ था। मनमोहन सिंह यूपीए 1 में प्रधानमंत्री बने थे। पिछले दो लोकसभा चुनावों में देखा गया है कि चुनाव नतीजों के चलते रिजल्ट देर से घोषित नहीं हुआ है। 

2003 के इंटरव्यू बोर्ड में शामिल सदस्य

टॅग्स :संबित पात्रामनमोहन सिंहएनडीए सरकारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी