लाइव न्यूज़ :

संबित पात्रा ने आशा वर्कर्स को लेकर ट्वीट की गलत खबर तो हुए जमकर ट्रोल, यूजर बोले- ये झूठ की दुकान, पुलिस ने बताई सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 25, 2020 12:23 IST

कोरोना वायरस संकट के बीच आशा वर्कर घर-घर जाकर सर्वे के तहत पता लगाती हैं कि उस घर में कितने लोग हैं और उनका स्वास्थ्य कैसा है। अगर उन्हें कोई बीमार मिलता है तो स्क्रीनिग भी करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना लॉकडाउन में देश के कई इलाकों से आशा वर्कर पर हमले की खबरें सामने आ चुकी हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 24 हजार 506 हैं। जिसमें 775 लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा अपने एक ट्वीट को लेकर जबरदस्त ट्रोल हो रहे हैं। संबित पात्रा ने आशा वर्कर्स को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसपर हरियाणा पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये गलत है, इस खबर का फरीदाबाद से संबंध नहीं है। जिसके बाद ट्विटर यूजर संबित पात्रा को ''झूठ की दुकान'' कहने लगे हैं। ट्विटर पर पात्रा से संबंधित हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा है। आइए जाने क्या है पूरा माजरा...।

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर को साझा करते हुए लिखा, ''फरीदाबाद में जान मोहम्मद और उनके लोगों ने आशा वर्कर्स  जो कोरोना की डाटा एकत्र कर रहें थे...उन्हें बेरहमी से मारा गया है। पूरे मोहल्ले में ये बात फैलाई गई है कि सरकार NRC के लिए डेटा इकट्ठा कर रही है। पुलिस “जान मोहम्मद” और उनके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ रही है।''

संबित पात्रा की इस ट्वीट पर फरीदाबाद पुलिस ने कहा, सर नमस्कार, श्रीमान आप आशा वर्कर की जिस घटना का जिक्र कर रहे ,, वह फरीदाबाद की नहीं है।

संबित पात्रा ने जिस वेबसाइट की खबर को ट्वीट किया था, वह खबर हरियाणा के नहूं जिले की है। जहां बुधवार को एक आशा वर्कर और उसके पति को पीटा गया है। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

संबित पात्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब वह हाल ही में अपने किसी ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए हों। इससे पहले भी संबित पात्रा एक विवादित वीडियो शेयर करने को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। 

टॅग्स :संबित पात्रासोशल मीडियाट्विटरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो