लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन का किसान ट्रैक्टर से खींच ले गया रूसी टैंक! पीछे-पीछे दौड़ता रह गया सैनिक, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: March 1, 2022 14:55 IST

Russia Ukraine War: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर दावा है कि इसमें एक यूक्रेन का किसान रूस के टैंक को ट्रैक्टर की मदद से लेकर भाग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्रैक्टर द्वारा टैंक लेकर भागने का वीडियो।दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो यूक्रेन का है और यहां का एक किसान ट्रैक्टर से रूस का टैंक खींच ले गया।ब्रिटेन के सांसद सहित ऑस्ट्रिया में यूक्रेन के राजदूत ने भी शेयर किया है यह वीडियो।

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के बीच सोशल मीडिया के जरिए कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जो वहां के हालात बता रहे हैं। राजधानी कीव में सड़कों पर छिड़ी जंग की भी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो भी आया है जो काफी वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक किसान इसमें ट्रैक्टर के जरिए रूसी टैंक को लेकर भाग रहा है। हालांकि हम इस दावे की पुष्टि नहीं कर सकते पर कई यूजर्स ने इसे साझा किया है। ब्रिटेन के सांसद जॉनी मर्कर सहित ऑस्ट्रिया में यूक्रेन के राजदूत ओलेक्जेंडर स्कर्बा ने भी यह वीडियो साझा किया है।

ओलेक्जेंडर स्कर्बा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अगर ये सच है तो किसान द्वारा चुराया गया यह पहला टैंक होगा। यूक्रेनी लोग से पार पाना वाकई कठिन है।'

जंग के बीच यूक्रेन के लोगों की बहादुरी की कहानियां भी रही वायरल

रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन के लोगों की बहादुरी की कहानियां भी इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा में हैं। यूक्रेन के सीमावर्ती शहरों से कई वीडियो और तस्वीरें  सामने आई हैं, जहां रूसी सेना को स्थानीय लोगों का सामना भी करना पड़ रहा है।

हाल में आए एक अन्य वीडियो में एक शख्स रूसी टैंक के सामने खड़े होकर उसे रोकने का प्रयास करता नजर आता है। ऐसी भी खबरें आई है कि अमेरिका, ब्रिटेन जैसे कई देशों में रह रहे यूक्रेन के युवा वापस अपने देश लौटने की तैयारी कर रहे हैं ताकि रूसी सैनिकों के खिलाफ जंग में शामिल हो सकें।

राजधानी कीव में भी रूसी सैनिकों को कई जगहों पर लोगों के हमले का सामना करना पड़ा है। इस बीच पश्चिम और कई देशों ने यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को फटकार लगाई है। अमरेका सहित पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंधों की घोषणा भी की है। हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फिलहाल इन सबकी अनदेखी करते नजर आए हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसअमेरिकाव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल