लाइव न्यूज़ :

पीयूष गोयल के हर ट्वीट पर यूजर्स पूछ रहे हैं सिर्फ एक सवाल, RRB NTPC एग्जाम कब है, 1 साल बाद भी एमडिट कार्ड जारी नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 11:00 IST

ट्विटर पर यूजर्स लगातार पीयूष गोयल से RRB NTPC Exam और रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम कब होगा? ये सवाल पूछ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे की दो बड़ी परीक्षाओं में करीब 1.38 लाख पदों पर भर्ती निकली थी, इन पदों पर 2.5 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए हैं.एक साल बीत जाने के बाद भी रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा नहीं करवा पाया है.

ट्विटर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल से रेलवे परीक्षाओं को लेकर सवाल पूछा जा रहा है। पीयूष गोयल कोई भी ट्वीट करते हैं तो यूजर्स उनसे  RRB NTPC का डेट पूछ डालते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के ठीक पहले भारतीय रेलवे ने हजारों पदों पर भर्ती निकाली थी। इस बारे में आवेदन भी मंगाए गए। इन पदों के लिए लाखों लोगों ने आवेदना किया लेकिन अब तक एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सका। 

 

#NTPC2019#NTPC2019September 2019 me TenderMarch 2020 me TenderJune 2020 me TenderDecember 2020 me TenderContinue....Till 2024 tak bhi Tender pe Tender he Nikal the he rahenge...@RailMinIndia@HRDMinistry@nitin_gadkari@INCIndia@INCIndiaLive@CYSS@AamAadmiPartypic.twitter.com/oHxJdPdazl— Kiran Merwade (@kiran_merwade) March 2, 2020

 

1.43 करोड़ लोगों ने किया आवेदन

28 फरवरी 2019 को आवेदन की अंतिम तारीख बीत चुकी है। पूरे एक साल होने के बावजूद पर छात्रों को परीक्षा के बारे में कोई सूचना नहीं मिल रही है। नॉन टेक्निकल पॉपूलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत 35 हजार पदों पर भर्ती निकली है। पहले सूचना आई थी कि परीक्षा को करवाने के लिए एजेंसी को ढूंढा जा रहा है, अब 2 मार्च को परीक्षा कराने के लिए रेलवे ने टेंडर जारी किया है। एजेंसी के चयन के बाद इस साल मई-जून में परीक्षा का आयोजन हो सकता है। हिन्दुस्तान अखबार में छपी खबर के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि आरआरबी चेन्नई एनटीपीसी परीक्षा के लिए नोडल एजेंसी बनाई गई है। वह जल्द से जल्द अपना काम शुरू कर देगी।

 

सर जी ये सब तो ठीक है पर rrb ntpc exam कब कराया जाएगा इस बार्रे में भी कुछ जानकारी दीजिये— Shubham (@Shubham65338095) March 2, 2020

 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा भी अब तक नहीं हुई

भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी के लिए भी 1 लाख से ज्यादा पदों के लिए आवेदन लिए थे। एक साल बीत जाने के बाद भी रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम अब तक नहीं हो पाया है। इस परीक्षा के लिए 1.25 करोड़ लोगों ने आवेदन किया है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। उन्हें करीब 73 लाख लोगों फॉलो करते हैं। 

 

आप भूल गए हैं आप वित्त मंत्री नहीं रेल मंत्री हैंएग्जाम कराइए इन्हीं किसानों के बच्चे तैयारी करते हैं प्याज से ज्यादा बच्चों की परेशानी है।#NTPC2019— Pawan Mishra , 💯%follow back (@PawanMi19026698) March 2, 2020

 

टॅग्स :भारतीय रेलसोशल मीडियाट्विटरपीयूष गोयलरेलवे भर्ती बोर्डएडमिट कार्डexam
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो