लाइव न्यूज़ :

बिहार के बेगूसराय में निकला 2 सिर वाला दुर्लभ सांप, भारी मांग के कारण 2 करोड़ में बिकता है यह सर्प

By आजाद खान | Updated: October 14, 2022 10:43 IST

वन अधिकारियों की माने तो इस सांप की चीन में भारी मांग है। वहां इसकी कीमत भी ज्यादा है जिस कारण बड़े पैमाने पर इसका शिकार किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बेगूसराय में दो सिर वाला सांप निकला है। बताया जा रहा है कि यह सांप दुर्लभ प्रजाती का है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी कीमत दो करोड़ बताई जा रही है।

पटना:बिहार के बेगूसराय जिले में दो सिर वाला सांप निकला है जिसकी कीमत दो करोड़ बताई जा रही है। इस सांप के मिलने की खबर मिलते ही इसे बेगूसराय जिले की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया था जहां पर इस सांप को खोल कर बाहर निकाला गया था। 

बताया जाता है कि इसे एक कंटेनर में करके अदालत में लाया गया है। ऐसे में जब अदालत में मौजूद वन विभाग के अधिकारियों ने इस बात का आशुवासन दिया कि इसका सुरक्षित रख-रखाव किया जाएगा तो न्यायाधीश ने इसे उनके हवाले कर दिया। 

क्या खास है इस सांप में

दावा किया जा रहा है कि इस सांप के दो सिर है। इस तरह के दो सिर वाले सांप बहुत ही कम पाए जाते है। ऐसे में जानकारी लेने पर यह पता चला कि यह एक दुर्लभ प्रजाती का सांप है। अदालत में मौजूद वन अधिकारियों ने बताया कि यह सांप काफी शांत स्वभाव का है। 

उन लोगों ने यह भी बताया कि ये केवल कीड़ों और चूहों को ही शिकार बनाता है। बताया जा रहा है कि इस सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ कीमत है। वन अधिकारियों की माने तो इस प्रजाती के सांप की मांग चीन में ज्यादा है। भारी मांग के कारण इस तरीके के सांप का भारी मात्रा में शिकार होता है। 

अधिकारियों ने यह भी बताया कि वहां पर यह अफवाह है कि इस सांप में कामोद्दीपक गुण पाए जाते है। 

इस सांप को अदालत में किया गया पेश

मामले में बोलते हुए न्यायाधीश ने कहा कि इस सांप को बरौनी ब्लॉक में ग्रामीणों ने पकड़ा है। इसे पकड़ने वाले एक पैरा-लीगल वालंटियर को न्यायाधीश ने अदालत में इसे लाने को कहा था। ऐसे में स्वयंसेवी मुकेश पासवान द्वारा सांप को अदालत में लाया गया और वहां से न्यायाधीश ने इसे वन अधिकारियों को दे दिया। 

न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि सांप अपनी पूंछ को भी हुड की तरह उठा ले रहा है, यही कार है कि इसे दो सिर वाला सांप बताया जा रहा है।  

टॅग्स :अजब गजबचीनबिहारबेगूसराय लोकसभा सीटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO