लाइव न्यूज़ :

रामचंद्र गुहा को जबरन किस तरह ले गई पुलिस, वायरल हुआ वीडियो, इतिहाकार बोले- 'पुलिस वालों के लिए सॉरी फील कर रहा हूं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 19, 2019 15:44 IST

नागरिकता संशोधन कानून विरोध: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। आज ( 19 दिसंबर) को लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का ऐलान किया है, राजधानी दिल्ली से लेकर बेंगलुरु, हैदराबाद से लेकर मुंबई तक कई प्रदर्शन भी जारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामचंद्र गुहा ने कहा है कि केंद्र सरकार डरी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे गृहमंत्री एक शांतिप्रिय प्रदर्शन के लिए अनुमति देने की हिम्मत नहीं करेंगे।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है।

भारत सरकार द्वारा संशोधित नागरिकता कानून (CAA) लागू किए जाने को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान ही बेंगलूरु में मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा कन्नड़ में लिखी तख्ती लेकर प्रदर्शन करने खड़े हुए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।   रामचंद्र गुहा को हिरासत में ले जाने के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हुए। 

जिस वीडियो में रामचंद्र गुहा को पुलिस वाले जबरन हिरासत में लेकर जा रहे हैं। उस वीडियो को शेयर कर लोग पुलिस वालों की आलोचना कर रहे हैं। शेखर गुप्ता ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ये तस्वीरें भारत को आने वाले वक्त में शर्मसार करेगी। इनको देश में लोग एक जाने-माने शख्स के तौर पर देखते हैं और यह भी बेंगलूरु में हुआ है, जो देश का फेमस शहर है।

हिरासत में लिए जाने के बाद रामचंद्र गुहा ने कहा है कि वह पुलिस वालों के लिए सॉरी फील कर रहे हैं। रामचंद्र गुहा ने कहा है कि जिस देश में लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध नहीं करने दिया जा रहा है, वहां का आने वाला भविष्य कैसा होगा आप सोचिए।  

61 वर्षीय रामचंद्र गुहा ने अपने हिरासत को लिए जाने के बाद कहा है कि यह "बिल्कुल अलोकतांत्रिक" था कि पुलिस भी शांतिपूर्ण विरोध, नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार की अनुमति नहीं दे रही थी। 

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने वीडियो को शेयर कर कहा देखिए इतिहासकार रामचंद्र गुहा कितनी शांति से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस वालों को वह भी नहीं देखा गया।

देखें प्रतिक्रिया  रामचंद्र गुहा ने कहा है कि केंद्र सरकार डरी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे गृहमंत्री एक शांतिप्रिय प्रदर्शन के लिए अनुमति देने की हिम्मत नहीं करेंगे। हर किसी ने खड़े रहना चुना है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है। इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनट्विटरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब