लाइव न्यूज़ :

भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का फेक ट्विटर अकाउंट वायरल, कहीं आप भी तो नहीं करते गलत हैंडल फॉलो

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 6, 2020 08:58 IST

जनता की मांग पर पौराणिक धारावाहिक रामायण का दूरदर्शन 28 मार्च से एक बार फिर प्रसारण कर रहा है। रामायण के हर दिन दो एपिसोड (सुबह 9 बजे और रात 9 बजे) टेलीकास्ट किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपौराणिक धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने के बाद अरुण गोविल काफी मशहूर हुए।अरुण गोविल ट्विटर पर ''  @ArunGovil12 '' से हैं। 

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस के मद्देनजर 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान रामानंद सागर की 'रामायण' को 33 साल बाद दूरदर्शन पर पुन: प्रसारित किया जा रहा है। 'रामायण' की वापसी के बाद चार अप्रैल को एक खबर आई कि राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल की भी ट्विटर पर वापसी हो गई है। अरुण गोविल के नाम से बनाए गए नए ट्विटर हैंडल पर ये दावा किया जा रहा है कि वह पहली बार ट्विटर पर आए हैं। इस फेक ट्विटर हैंडल को कई हजारों लोगों ने फॉलो भी कर लिया है। 

इस फेक ट्विटर हैंडल से जो पहला ट्वीट किया गया था, उसमें लिखा था- "आखिरकार मैं ट्विटर से जुड़ गया। जय श्री राम।" इस ट्वीट को पिन कर दिया और फिर इस हैंडल से 'रामायण' के किरदारों की कई फोटो ट्वीट किए गए। 

जानें फेक ट्विटर आईडी पर अरुण गोविल ने क्या कहा? 

इस फेक आईडी के बारे में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा, मैंने कोई नया ट्विटर अकाउंट नहीं बनाया है। मैं पहले से ही ट्विटर पर हूं।  मैंने वैरिफिकेशन के लिए अप्लाई किया है। अब मैं ट्विटर पर पहले से ज्यादा एक्टिव रहूंगा। 

अरुण गोविल ट्विटर पर ''  @ArunGovil12 '' से हैं। अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी, 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। अरुण गोविल ने बॉलीवुड में प्रशांत नंदा की फिल्म पहली से अपने करियर की शुरुआत की थी। पौराणिक धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने के बाद अरुण गोविल काफी फेमस हुए। 

टॅग्स :अरुण गोविलट्विटररामायण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो