लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने भोजपुरी गाने 'तिरछी नजरिया' पर बनाया रील, जांच के बाद यूपी पुलिस ने किया निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2022 10:24 IST

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों महिला सिपाहियों कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को गुरुवार को निलंबित करने के आदेश दिए।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी को गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है। वहीं दो अन्य महिला सुरक्षाकर्मी उसका साथ दे रही हैं और एक वीडियो बना रही है। चारों महिला पुलिसकर्मी राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात थीं।

अयोध्याः अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों को भोजपुरी गाने पर वीडियो रील बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रील बनाने में शामिल चार महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है जिसमें वे एक भोजपुरी गाने पर नृत्य करती दिख रही हैं।

उन्होंने बताया कि अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों महिला सिपाहियों कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को गुरुवार को निलंबित करने के आदेश दिए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) पंकज पांडे की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। 

वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी को गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है। वहीं दो अन्य महिला सुरक्षाकर्मी उसका साथ दे रही हैं। वहीं एक इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने संज्ञान लिया और चारों को निलंबित कर दिया। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :अयोध्यावायरल वीडियोउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो