लाइव न्यूज़ :

राजदीप सरदेसाई के वायरल डांस वीडियो पर आशुतोष बोले, आपको अपना बचाव करने की जरूरत...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2020 13:07 IST

आम आदमी पार्टी का नेता बनने से पहले आशुतोष ने सीएनएन-आईबीएन में राजदीप सरदेसाई के साथ काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2014 में आशुतोष ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली से चुनाव लड़ा था.अगस्त 2018 में आशुतोष ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया था.

11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही वरिष्ठ टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई का डांस वायरल हो गया है। ट्विटर पर राजदीप सरदेसाई और प्रदीप गुप्ता के डांस वाले वीडियो पर कई लोग समर्थन और तो कई विरोध में हैं। प्रदीप गुप्ता एक्सिस माई इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। एग्जिट पोल के मामले में उनका सर्वे महाराष्ट्र, झारखंड के बाद दिल्ली में सबसे सटीक रहा है। 

प्रदीप गुप्ता ने दिल्ली में आप के हिस्से में 59-68 के बीच सीट मिलने की संभावना जताई थी। आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की। खुद को सही साबित होता देख प्रदीप गुप्ता टीवी स्टुडियो में ही डांस करने लगे। टीवी एंकर राजदीप सरदेसाई के साथ इंडिया टुडे चैनल पर प्रदीप गुप्ता फिल्म बादशाह के गाने पर डांस करते नजर आए। इंडिया टुडे ने डांस के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर प्रदीप गुप्ता को एग्जिट पोल का बादशाह बताया। सोशल मीडिया पर वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

डांस वाले वीडियो पर सोशल मीडिया पर एक वर्ग द्वारा राजदीप पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वही राजदीप सरदेसाई के पुराने सहयोगी आशुतोष ने उनका समर्थन किया है। आशुतोष ने ट्वीट किया, राजदीप आपको बचाव करने की जरूरत नहीं है। आप लीजेंड हैं। इतिहास उनके प्रति क्रूर था जो नफरत फैलाते थे और हिटलर के शासन के दौरान खुले तौर पर नस्लवादी थे।

आम आदमी पार्टी का नेता बनने से पहले आशुतोष ने सीएनएन-आईबीएन में राजदीप सरदेसाई के साथ काम किया है। लोकसभा चुनाव 2014 में आशुतोष ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली से चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने आप छोड़ दी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी