लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के इस शख्स को है अजीब बीमारी, महीने में सोता है 25 दिन, नहाना-खाना भी नींद में

By विनीत कुमार | Updated: July 14, 2021 15:03 IST

राजस्थान के नागौर में एक ऐसा शख्स है जो साल के करीब 300 दिन सोता रहता है। पिछले करीब 23 साल से शख्स की बीमारी बढ़ती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के नागौर के रहने वाले पुरखाराम महीने के 20 से 25 दिन सोते रहते हैंपुरखाराम को 23 साल पहले अपनी बीमारी के बारे में पता चला, एक्सिस हाइपरसोमनिया नाम का है डिसॉर्डरपुरखाराम पहले 15 घंटे तक सोते थे, बाद में सोने का ये सिलसिला कई और घंटे और फिर भी दिन में बदल गया

रामायण की कहानी तो हम सभी ने सुनी है। इसमें रावण के भाई कुंभकरण का भी जिक्र आता है। ऐसा कहते हैं कि कुंभकरण साल में 6 महीने सोता रहता था। हालांकि अगर हम कहें कि आज की दुनिया में भी सोने के मामले में कुंभकरण से मिलता-जुलता एक शख्स मौजूद है तो आप क्या कहेंगे।

राजस्थान के नागौर के रहने वाले पुरखाराम की कहानी कुछ ऐसी ही है। वे हालांकि साल के 6 महीने तो नहीं लेकिन महीने के 20 से 25 दिन सोने में गुजार देते हैं। इनकी उम्र 42 साल है और उन्हें एक्सिस हाइपरसोमनिया नाम की दुर्लभ बीमारी है। यही कारण है कि वे कई बार 25 दिनों तक सोते रह जाते हैं।

आम तौर पर एक इंसान अपनी नींद पूरी करने के लिए 8 से 9 घंटे तक सोता है। वहीं पुरखाराम साल के 300 दिन सोते रहते हैं। उनकी एक छोटी दुकान भी है जिस पर वे महीने के पांच दिन ही बमुश्किल बैठ पाते हैं।

23 साल पहले बीमारी की मिली थी जानकारी

डीएनए वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार पुरखाराम को अपनी बीमारी के बारे में करीब 23 साल पहले जानकारी मिली थी। इसके बाद से उनकी जिंदगी बहुत बदल गई। पुरखाराम बीमारी की शुरुआती दिनों में जब बहुत सोते थे तो परिवार वालों ने मेडिकल मदद लेने का भी प्रयास किया।

पुरखाराम शुरुआती दिनों में 15 घंटे तक सोते थे। बाद में ये समय और बढ़ता गया साल 2015 तक ये कई घंटों से कई दिनों में बदल गया। अब हालात ये हैं कि पुरखाराम को अपनी नींद पूरी करने के लिए 20 से 25 दिनों तक लगातार सोना पड़ता है।

परिवार के लिए समस्य ये भी कि पुरखाराम जब इतने दिनों तक सोते रहते हैं तो अन्य सदस्यों को उन्हें खाना खिलाना और नहालाने जैसे काम भी करने होते हैं। पुरखाराम के अनुसार अत्यधिक सोने के बावजूद उन्हें थकान रहती है और वे ठीक से कोई काम नहीं कर पाते।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो