लाइव न्यूज़ :

वरमाला के बाद शादी छोड़कर भागा दूल्हा, दुल्हन की होने वाली भाभी से रचाई शादी

By अभिषेक पारीक | Updated: July 6, 2021 16:18 IST

दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके थे और फेरे होने वाले थे। हालांकि इससे पहले ही दूल्हा भाग निकला। इसके बाद लड़के ने उस लड़की से शादी की, जिससे पहले उसके होने वाले साले की शादी होने वाली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के तारपुरा गांव में वरमाला के बाद दूल्हा लड़की के घर से भाग निकला। लड़की का आरोप है कि दूल्हे और उसके पिता ने सवा लाख रुपये और बाइक की मांग की थी। लड़के ने उस लड़की से शादी की, जिससे पहले उसके होने वाले साले की शादी होने वाली थी। 

भारत में शादियों के दौरान कई बार अजीबोगरीब वाकये सामने आते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है राजस्थान के तारपुरा गांव में। जहां दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके थे और फेरे होने वाले थे। हालांकि इससे पहले ही दूल्हा भाग निकला। इसके बाद लड़के ने उस लड़की से शादी की, जिससे पहले उसके होने वाले साले की शादी होने वाली थी। 

यह वाकया 3 जुलाई का है। बारात लड़की वालों के घर पर पहुंच चुकी थी। दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला भी पहना चुके थे। लड़की वालों का आरोप है कि दूल्हे और उसके पिता ने आखिरी मौके पर सवा लाख रुपये और बाइक की मांग रख दी। हालांकि दुल्हन के पिता ने मजबूरी बताकर मांग पूरा करने में खुद को असमर्थ बताया। इसी दौरान फेरों का इंतजार होता रहा, लेकिन दूल्हा टॉयलेट के बहाने शादी छोड़कर भाग निकला। दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ एसपी को शिकायत दी है। 

आटा-साटा प्रथा के कारण पांच जुलाई को दुल्हन के भाई की शादी भी इसी कारण से टल गई। तारपुरा गांव की सुभिता ने बताया कि उसकी शादी 3 जुलाई को झुंझुनूं जिले के अजय के साथ तय हुई थी। जबकि उसके खुद के भाई की शादी आटा-साटा के तहत 5 जुलाई को कंचन नाम की लड़की से होनी थी। 

सवा लाख रुपये और बाइक की मांग

तीन जुलाई को अजय के साथ करीब चालीस बाराती भी आए थे। नाश्ते ओर खाने के बाद वरमाला भी हुई। जब फेरे होने वाले थे तो उससे पहले कुछ बाराती सुभिता के पिता सुरजाराम को बाहर ले गए। इस दौरान सवा लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। पिता ने इसमें असमर्थता जताई। 

निजी कंपनी में नौकरी की बताई बात

सुभिता मंडप में अजय के आने का इंतजार करती रही, लेकिन वह टॉयलेट के बहाने भाग निकला। जब सुभिता की शादी नहीं हुई तो उसके भाई की शादी भी अटक गई। बाद में पांच जुलाई को अजय ने कंचन से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि अजय के मामा आनंद कुमार ने यह रिश्ते करवाए थे। शादी से पहले अजय के परिजनों ने उसकी एक निजी कंपनी में अच्छी नौकरी की बात बताई थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। 

ये होती है आटा-साटा प्रथा

दुल्हन सुभिता ने दादिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उसने पुलिस से शादी में खर्च आठ से दस लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है और अजय पर शारीरिक व मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। आटा साटा प्रथा के तहत दुल्हन के परिवार के एक सदस्य की पति के परिवार या परिचितों में शादी करवाई जाती है। इस तरह के समझौते में दो परिवारों के बीच शादियां होती हैं। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी