लाइव न्यूज़ :

बुर्ज खलीफा पर राहुल गांधी की तस्वीर का VIDEO वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 9, 2019 19:47 IST

राहुल गांधी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के बीच दुबई, शारजाह और अबू धाबी का दौरा करेंगे। इस दौरे को लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 11-12 जनवरी के बीच संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाने वाले हैं। उनकी इस यात्रा से पहले दुबई के मशहूर बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्वीर का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। कुछ लोग इसे राहुल गांधी के सम्मान में सजावट बता रहे हैं। हालांकि जब वीडियो की पड़ताल की गई, तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

दरअसल इस वीडियो को गौर से देखने पर Biugo लिखा दिखा, जो एक फोटो/वीडियो एडिटिंग एप है, जो वीडियो के फेक होने पर मुहर लगाता है। वहीं कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस तरह की कोई जानकारी या वीडियो शेयर नहीं किया गया है।

बता दें कि राहुल गांधी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के बीच दुबई, शारजाह और अबू धाबी का दौरा करेंगे। इस दौरे को लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी के यात्रा का उद्देश्य संयुक्त अमीरात में भारतीय प्रवासियों के बीच कांग्रेस की धारणा को बढ़ावा देना है। साथ ही विदेशी चंदे में इजाफा करना भी एक मकसद है।

इस दौरे से पहले यूएई में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा चुके हैं। 11 जनवरी शाम साढ़े चार बजे दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में राहुल गांधी प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हिमांशु व्यास अंतिम रूप दे रहे हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी