लाइव न्यूज़ :

बिजली कटौती से परेशान राहत इंदौरी ने किया ट्वीट, लोगों ने की एमपी कांग्रेस सरकार की खिंचाई

By रजनीश | Updated: June 4, 2019 15:23 IST

राहत इंदौरी के ट्वीट के बाद प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा की ओर से जारी बयान में कहा गया, " राज्य के कई हिस्सों में अघोषित बिजली कटौती की सूचनाओं को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है।

Open in App

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली गुल रहती है। इस दौरान मशहूर शायर राहत इंदौरी का दर्द सामने आ गया। रविवार को भी जब घंटों बिजली गुल रही तो राहत इंदौरी ने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया है। 

इंदौरी ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "आजकल बिजली जाना आम हो गया है। आज भी पिछले तीन घंटे से बिजली नहीं है। गर्मी है, रमजान भी है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में कोई फोन नहीं उठा रहा है। कुछ मदद करें।" 

इंदौर निवासी शायर राहत इंदौरी ने अपने इस ट्वीट में राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ और ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को टैग भी किया। राहत इंदौरी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे हजारों लोगों ने साझा किया है। राहत इंदौरी के इस ट्वीट के रिप्लाई में लोगों के एक से बढ़कर एक शायराना अंदाज में कमेंट भी आ रहै हैं। कई लोग राहत इंदौरी को उन्हीं की तरह शायराना अंदाजा में रिप्लाई कर रहे हैं। कई लोग ट्वीट में एमपी की कॉग्रेस सरकार पर तंज कस रहे हैं तो कोई खुद को बेगुनाह बता रहा है..

गौरतलब है कि सूबे के अलग-अलग हिस्सों के लोग अघोषित बिजली कटौती की शिकायत सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से कर रहे हैं। कई लोग इस सिलसिले में अपनी पोस्ट में राज्य सरकार की तीखी आलोचना भी कर रहे हैं। 

इस बीच, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में ताकीद की कि वे राज्य में बिजली वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाये रखें। प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा की ओर से जारी बयान में कहा गया, " राज्य के कई हिस्सों में अघोषित बिजली कटौती की सूचनाओं को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। 

उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार लायें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिये तैयार रहें।" सलूजा ने यह भी बताया कि कमलनाथ ने सूबे की बिजली वितरण व्यवस्था को लेकर मंगलवार को अधिकारियों की आवश्यक बैठक बुलायी है।

टॅग्स :राहत इंदौरीमध्य प्रदेशकमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत