लाइव न्यूज़ :

इस देश के युवा दंपतियों से सरकार की अपील- बच्चे पैदा करो, देरी मत करो!

By भाषा | Updated: December 10, 2018 11:51 IST

बच्चे पैदा करो, देरी मत करो!’, सर्बिया की दंपतियों से अपील

Open in App

बेलग्रेड, 10 दिसंबर: ‘‘बच्चे पैदा करो, देरी मत करो!’’ सर्बिया ने अपने देश के युवा दंपतियों से यह अपील की है। बच्चों की कम आबादी की समस्या को दूर करने के लिए सर्बिया में इस संबंध में लगाए जा रहे नारों में से एक और है - ‘‘चलो बच्चों की किलकारियां सुनें।’’ दूसरी ओर, देश की महिलाओं का कहना है कि उन्हें आबादी बढ़ाने के लिए बेहतर सहयोग चाहिए ना कि महज प्रेरणादायक शब्द।

सर्बिया में बहुत लोग देश छोड़कर जा रहे हैं और इसके साथ जन्म दर भी तेजी से गिर रही है। देश में औसतन हर दो परिवार में तीन बच्चे हैं जो यूरोप में सबसे कम है और इससे सर्बिया की आबादी गिरकर 70 लाख लोगों पर पहुंच गई है।

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2050 तक सर्बिया की आबादी और 15 फीसदी तक कम हो सकती है। कम बच्चे पैदा करने की प्रवृत्ति को दूर करने के लिए सर्बियाई अधिकारियों ने अनेक प्रस्ताव दिए है इसमें जून में घोषित एक योजना भी शामिल है। योजना के अनुसार उन इलाकों में कम मंजिलों वाले मकान बनेंगे जहां बच्चों की दर कम है।

राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुकिक ने कहा कि यह एक अध्ययन पर आधारित है जिसमें पता चला है कि दो से चार मंजिला घरों में रहने वाले दंपतियों में बच्चे पैदा करने की दर दोगुना ज्यादा है। इसके अलावा महिलाओं को और बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करने के वास्ते नए मातृत्व देखभाल कानून पारित किए गए हैं। 

टॅग्स :अजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल