लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी के 'भगवा' पर साधा निशाना तो यूजर्स ने यूं किया पलटवार, किसी ने शायराना तो किसी ने दिए तीखे जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 31, 2019 16:36 IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'भगवा वस्त्र' पर टिप्पणी करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि राजनीति के लिये धर्मों की लड़ाई न शुरू की जाए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी के इस बयान के बाद सीएम ऑफिस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर प्रियंका को जवाब दिया गया है। यंका गांधी अपने इस बयान को लेकर ट्विटर पर आलोचनाओं की शिकार हो रही हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान के बाद उत्तर प्रदेश में 'भगवा' पर राजनीति तेज हो गई है। सोमवार (30 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी ने भगवा धारण किया है, जो हिन्दू धर्म का चिन्ह है। उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है। प्रियंका गांधी अपने इस बयान को लेकर ट्विटर पर आलोचनाओं की शिकार हो रही हैं। कुछ ट्विटर यूजर्स ने प्रियंका गांधी पर तंज करते हुए लिखा है कि उन्हें भगवा रंग को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। तो वहीं कुछ यूजर ने उन्हें शायराना अंदाज में जवाब दिया है। 

प्रियंका गांधी के इस बयान के बाद सीएम ऑफिस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर प्रियंका को जवाब दिया गया है। सीएम ऑफिस की ओर से दो ट्वीट किए गए हैं। एक ट्वीट में लिखा,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। सब कुछ त्याग कर। वे न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं।

वहीं एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है, ''संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दंडित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?''

ट्विटर पर  सीएम ऑफिस की ओर से चलाए गए हैशटैग #भगवा_में_लोक_कल्याण के साथ एक यूजर ने प्रियंका पर तंज करते हुए लिखा, भारत के तिरंगे ध्वज के तीन रंगों में सबसे ऊपरी पट्टी का रंग भगवा ही होता है।

एक यूजर ने लिखा है, योगी आदित्यनाथ का भगवा चोला व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है देश की आध्यात्मिक विरासत है, प्रियंका गांधी। 

एक यूजर ने लिखा है, सीएम योगी को ज्ञान देने से अच्छा होता अगर आपने ये ज्ञान अपने नेताओं को दिया होता। 

एक यूजर ने लिखा, हार-जीत का अंत है भगवा, दिशा है भगवा, दिगंत है भगवा, आरम्भ सृष्टि का अंत है भगवा, गीता का हर बंध है भगवा।

एक यूजर ने लिखा, देखिए यह हमेशा ही भगवा और हिंदू संस्कृति के खिलाफ बोलती हैं।

एक यूजर ने बताया कि किसी ना किसी रंग का महत्व और धार्मिक संबंध जरूर होता है। 

यहां पढ़ें प्रियंका गांधी का 'भगवा' को लेकर दिया पूरा बयान 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार (30 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम योगी ने भगवा धारण किया है, जो हिन्दू धर्म का चिन्ह है। उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है। प्रियंका ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि वह बदला लेंगे, उस बयान पर पुलिस प्रशासन कायम है। इस देश के इतिहास में शायद पहली बार एक मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी के वस्त्र धारण किये हैं। भगवा धारण किया है। यह भगवा आपका नहीं है। ये भगवा हिन्दुस्तान की धार्मिक आध्यात्मिक परंपरा का है। हिन्दू धर्म का चिन्ह है। उस धर्म को धारण करके ... उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है ।'' 

प्रियंका ने कहा, ''ये कृष्ण भगवान का देश है जो करूणा के प्रतीक हैं । भगवान राम करूणा के प्रतीक हैं। शिव जी की बारात में सब नाचते हैं। इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला, रंज इन चीजों की जगह नहीं है। जैसे कृष्ण ने अर्जुन को प्रवचन दिया । महाभारत के युद्ध में जब वो महान योद्धा युद्ध के मैदान में खड़े थे। रंज और बदले की बात नहीं की। उन्होंने करूणा और सत्य की बात उभारी।'' (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :प्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथट्विटरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'