लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो में किया सफर, यात्रियों से बातचीत का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: June 30, 2023 11:58 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन भवनों की आधारशिला रखने वाले हैं। उससे पहले उन्होंने शुक्रवार को विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो की सवारी की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया।पीएम मोदी आज दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।पीएम ने मेट्रो में कई यात्रियों से बातचीत भी की।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए आज मेट्रो से सफर किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में सवार यात्रियों से बातचीत की। शुक्रवार को पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे। 

दिल्ली मेट्रो के भीतर पीएम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह अपने साथ सफर कर रहे यात्रियों से बातचीत कर रहे हैं। पीएम मोदी ने यात्रा के दौरान युवाओं से बात की। इस दौरान युवा भी पीएम नरेंद्र मोदी से बात करते हुए उत्साहित दिखें। 

गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को पीएम मोदी तीन इमारतों की आधारशिला रखेंगे और कॉफी टेबल बुक्स का एक सेट जारी करेंगे।

यह इमारतें प्रौद्योगिकी संकाय, एक कंप्यूटर केंद्र और एक अकादमिक ब्लॉक के लिए हैं, और ये अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ 7+1 मंजिला होंगी।

कुलपति योगेश सिंह मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी वस्तुतः तीन नई इमारतों की आधारशिला रखेंगे जिसका समारोह 30 जून को  है। गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समारोह के सम्मानित अतिथि होंगे।

1922 में डीयू की हुई थी स्थापना 

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1922 में हुई थी और इस साल डीयू अपना शताब्दी वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर कई दिनों से कार्यक्रम चल रहा है। 30 जून को इस समारोह का समापन हो रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप