लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय कमेटी का सदस्य बनाने पर पीएम मोदी व शाह की हुई किरकिरी, लोगों ने कहा- 'वाह राष्ट्रवाद का क्या...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 21, 2019 11:39 IST

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। अभी भी ये मामला अदालत में चल रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया था। लोकसभा चुनाव के दौरान जब साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, तो विपक्ष ने काफी हंगामा किया था।

मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। प्रज्ञा ठाकुर के कमेटी का सदस्य बनते ही ट्विटर पर प्रज्ञा ठाकुर ट्रेंड करने लगा है। इस ट्रेंड के साथ यूजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आलोचना कर रहे हैं। लोग पीएम मोदी और बीजेपी को ट्रोल कर रहे हैं। 

इस ट्रेंड के साथ लोगों का कहना है कि बीजेपी और पीएम मोदी ने जो फैसला किया है उसको देखकर साफ लगता है कि बीजेपी व पीएम मोदी ने नाथूराम गोडसे को लेकर उस वक्त जो कहा था वह बस दिखाने के लिए था। सबसे ज्यादा पीएम मोदी अपने वह बयान को लेकर ट्रोल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था, ''मैं कभी दिल से माफ नही करूँगा" प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने कहा था कि वह उन्हें दिल से माफ नहीं कर पाएंगे।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया

जानें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को लेकर क्या दिया था बयान

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया था। प्रज्ञा सिंह ने कहा था, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे। वैसे लोग जो उन्हें आतंकी कह रहे हैं उन्हें खुद के अंदर झांक कर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को चुनाव के बाद जवाब मिल जाएगा।'

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा था? 

लोकसभा चुनाव के दौरान जब साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, तो विपक्ष ने काफी हंगामा किया था। विवाद बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान दिया था कि वह कभी भी साध्वी प्रज्ञा को मन से माफ नहीं कर पाएंगे। इसी के बाद बीजेपी की ओर से साध्वी प्रज्ञा को विवादित बयान पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था और अनुशासनात्मक कमेटी को मामला सौंपा गया था। 

पार्टी से माफी मांगते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था, 'अपने संगठन बीजेपी में मैं निष्ठा रखती हूं, उसकी कार्यकर्ता हूं और पार्टी की लाइन मेरी लाइन है।' साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। अभी भी ये मामला अदालत में चल रहा है। 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी