लाइव न्यूज़ :

शादी के लिए नहीं मिल रही थी सिपाही को छुट्टी, UP डीजीपी टैग कर किया ट्वीट, जानें आगे हुआ क्या

By भाषा | Updated: February 5, 2020 11:35 IST

यूपी पुलिस के सिपाही ने अपनी निजी जिंदगी की समस्या से अवगत कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

Open in App
ठळक मुद्देडीजीपी कार्यालय की नजर उस ट्वीट पर पड़ी और उनकी छुट्टी स्वीकृत कर दी गई। मुख्यालय के आदेश पर सिपाही को वापस बुलाकर झांसी के लिए रिलीव किया गया।

शादी के लिए कथित तौर पर छुट्टी नहीं मिलने से परेशान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में तैनात एक सिपाही ने ट्विटर पर अपनी परेशानी का जिक्र किया, जिसके बाद प्रशासन ने उनकी छुट्टी मंजूर कर दी। झांसी निवासी सिपाही यशवेंद्र सिंह मथुरा के थाना सदर बाजार में तैनात हैं।

उन्होंने पिछले महीने आठ फरवरी को अपनी शादी तय होने की सूचना देते हुए 14 दिन का अवकाश मांगा था, लेकिन किसी वजह से उन्हें अवकाश नहीं मिला, उल्टा लखनऊ में आयोजित ‘डिफेंस एक्सपो’ मेले की सुरक्षा व्यवस्था में जिले से भेजे जा रहे 150 पुलिसकर्मियों के दल के साथ उन्हें 30 जनवरी को वहां के लिए रवाना कर दिया गया।

परेशान सिपाही ने वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और डीजीपी को टैग करके शादी के कार्ड के साथ ट्वीट किया कि जल्द ही उसकी शादी होने वाली है और वह लखनऊ ड्यूटी में फंसा हुआ है।

डीजीपी कार्यालय की नजर उस ट्वीट पर पड़ी और उनकी छुट्टी स्वीकृत कर दी गई। मुख्यालय के आदेश पर सिपाही को वापस बुलाकर झांसी के लिए रिलीव किया गया। दूसरी ओर एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि उन तक सिपाही का प्रार्थना पत्र नहीं पहुंचा था, और जब इसकी जानकारी हुई तो अवकाश स्वीकृत कर दिया गया। 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशट्विटरTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO