लाइव न्यूज़ :

Viral Video: रेस्तरां ने कहा- "आओ... मुफ्त 'हलीम' खाओ", लोगों की भीड़ ने मचा दी अफरा-तफरी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 13, 2024 10:22 IST

तेलंगाना की राजधानी में बीते मंगलवार शाम में उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब मलकपेट के एक रेस्तरां में मुफ्त हलीम लेने के लिए उमड़ी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के रेस्तरां में मुफ्त हलीम लेने के लिए उमड़ी भीड़ मुफ्त हलीम लेने के लिए उमड़ी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्जपुलिस ने रेस्तरां के खिलाफ सार्वजनिक अव्यवस्था फैलाने का केस दर्ज किया है

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी में बीते मंगलवार शाम में उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब मलकपेट के एक रेस्तरां में मुफ्त हलीम लेने के लिए उमड़ी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि रेस्तरां के प्रबंधन ने रमजान के पहले दिन जनता को मुफ्त हलीम देने का फैसला किया है। हालांकि, होटल प्रबंधन हलीम लेने के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में असमर्थ रहा और बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।

समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्तरां के बाहर सैकड़ों लोग मुफ्त हलीम के लिए इकट्ठा हुए हैं। वीडियो फुटेज से हलीम बांटने वाले रेस्तरां की पहचान 'आज़ेबो' के नाम से हुई है।

इस संबंध में मलकपेट इंस्पेक्टर यू श्रीनिवास ने रोड पर लोगों के अत्यधिक संख्या में खड़े हो जाने के कारम यातायात की समस्या आ गई थी, जिसे दूर करने के लिए हमने लाठी चार्ज किया और सड़क बाधित करने के लिए रेस्तरां प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा, “होटल प्रबंधन ने मुफ्त हलीम देने के बारे में पुलिस को पहले से सूचित नहीं किया था और न उनके द्वारा पुलिस से कोई अनुमति ली गई थी। इसलिए हमने होटल के खिलाफ यातायात में बाधा उत्पन्न करने के लिए मामला दर्ज किया है।"

मालूम हो कि हलीम एक भोज्य पदार्थ है, जो दाल, मांस, गेहूं और मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है।

टॅग्स :हैदराबादतेलंगानाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो