लाइव न्यूज़ :

पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद वायरल हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का ये वीडियो, जमकर किया जा रहा है शेयर

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 22, 2019 13:53 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम पर INX मीडिया मामले में रिश्वत लेने का सीबीआई और ईडी ने आरोप लगाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को चिदंबरम को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद चिदंबरम की 21 अगस्त की रात को गिरफ्तारी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने भ्रष्‍टाचारियों के खिलाफ ये भाषण लोकसभा चुनाव 2019 के पहले दिल्ली के तालकटोरा स्‍टेडियम में दिया था।पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ये भाषण को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

आईएनएक्स मीडिया मामले (INX media case) में पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को बीजेपी के नेता व आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया है। वीडियो लोकसभा चुनाव-2019 के पहले अप्रैल का है। वीडियो में पीएम मोदी ने देश के भ्रष्‍टाचारियों को जेल भेजने का वादा किया था। पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम को बुधवार (21 अगस्त) की रात सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार किया है। पी. चिदंबरम पर INX मीडिया मामले में रिश्वत लेने का आरोप है। 

वीडियो को बीजेपी नेता व आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुये पीएम मोदी के भाषण को ही कोट किया है। जिसमें लिखा है- कोई बेल पर बाहर है, तो किसी को कोर्ट से डेट मिल रहा है। लेकिन मैं उन लोगों को जेल में डाल दूंगा।''

पीएम मोदी ने उस भाषण में कहा था- 'देश की जनता की मदद से मैं भ्रष्‍टाचारियों को जेल के दरवाजे तक तो ले आया हूं, 2019 तक उन्हें यहां पहुंचा भी दूंगा। हर मामले की जांच सही चल रही है।'

देखें पीएम मोदी का भ्रष्‍टाचारियों पर दिया वो भाषण 

आईएनएक्स मीडिया मामला (INX media case) क्या है?

सीबीआई ने 15 मई, 2017 को पी. चिदंबरम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था और INX media case मामले में आरोपी बनाया था। सीबीआई ने अपनी शिकायत में लिखा था वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशि प्राप्त करने के लिए मीडिया समूह को दी गई विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) मंजूरी में अनियमितताएं हुयीं इसके बाद, ईडी ने 2018 में इस संबंध में धनशोधन का मामला दर्ज किया था। अदालत ने सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर 25 जनवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। 

टॅग्स :पी चिदंबरमनरेंद्र मोदीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल