लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव से फोन पर बात कर लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में पूछा, राजद प्रमुख ने क्या कहा, वीडियो वायरल, देखें

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2022 21:13 IST

राजद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सिंगापुर में भारतीय राजदूत की तस्वीरें भी साझा कीं, जिन्होंने लालू प्रसाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देराजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिल कर गुलदस्ता भेंट किया।पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को फोन कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद का हालचाल पूछा जिनका सिंगापुर में एक दिन पहले गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था। राजद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सिंगापुर में भारतीय राजदूत की तस्वीरें भी साझा कीं, जिन्होंने प्रसाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

राजद ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह फोन पर तेजस्वी यादव से बात की और गुर्दा प्रतिरोपण के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।’’ पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सिंगापुर स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिल कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।’’

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)-एक सरकार में रेल मंत्री के रूप में भी काम किया था। चारा घोटाले के कई मामलों में सजायाफ्ता प्रसाद को जमानत दी गई है और चिकित्सा आधार पर विदेश यात्रा की अनुमति दी गई।

इस बीच लालू (74) के छोटे बेटे तेजस्वी ने बड़ी बहन रोहिणी आचार्य की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनकी अपने पिता को गुर्दा दान करने के लिए काफी तारीफ हो रही है। तस्वीरों में तेजस्वी भी नजर आ रहे हैं जबकि उनकी बहन अस्पताल के बिस्तर पर थीं।

तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘‘ऑपरेशन के बाद मेरी प्यारी बहन का आत्मविश्वास अलौकिक, अपूर्व और अद्भुत है। मेरी प्यारी बहन रोहिणी आचार्य ने अटूट प्रेम, असीम त्याग, अदम्य साहस, अद्वितीय समर्पण और रिसते रिश्तों के वर्तमान दौर में अकल्पनीय पारिवारिक मूल्यों की जो अनूठी मिसाल कायम की है वह अवर्णनीय और अविस्मरणीय है।’’ 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीतेजस्वी यादवसिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल