लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी से एक मुलाकात ने बदल दी इस लड़की की जिंदगी, लग गई है शादी करने वालों की लाइन

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 27, 2018 20:02 IST

पीएम मोदी हादसे के बाद घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जहां घायल रीता मुडी ने पीएम मोदी से ऑटोग्राफ मांगा था।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मिदानपुर में एक रैली की थी। जहां एक छोटा सा हादसा हो गया था। रैली स्थल पर लगाया गया टैंट लोगों की भीड़ से गिर गया था, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। इन्हीं घायलों में से एक 19 साल की युवती रीता मुडी भी थी। जो कि इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गई थी। 

पीएम मोदी हादसे के बाद घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जहां घायल रीता मुडी ने पीएम मोदी से ऑटोग्राफ मांगा था। पीएम मोदी ने रीता को ऑटोग्राफ भी दिया। पीएम मोदी द्वारा रीता को ऑटोग्राफ देते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। 

रीता की फोटो इतनी वायरल हुई कि पिछले 10 दिनों में रीता को शादी के लिए दो रिश्ते आ चुके हैं। बांकुरा क्रिश्चियन कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा रीता आज बांकुरा रानीबंध इलाके के एक गांव सलगेरा में सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया को रीता ने बताया, जब पीएम मोदी हादसे में घायलों के देखने हॉस्पिटल आए थे तो उसने पीएम मोदी से कहा था कि वह उन्हें देखकर काफी खुश है। इसके बाद मैंने उनसे ऑटोग्राफ मांगा तो उन्होंने ऑटोग्राफ दे दिया। ऑटोग्राफ में पीएम मोदी ने लिखा, ''रीता मुडी तुम सुखी रहो, नरेंद्र मोदी।"

रीता का कहना है कि उस दिन के बाद से ही उनके घर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। हालांकि इससे उन्हें थोड़ी परेशानी भी हो रही है। रीता के मुताबिक सोशल मीडिया और न्यूजपेपर में छपे तस्वीर के बाद वह स्टार जैसा फील करने लगी है। और लोग बिना दहेज के शादी का प्रस्ताव दे रहे हैं। रीता को अभी शादी नहीं करनी है। रीता बताती है कि उसको अभी पढ़ाई करनी है। 

सुषमा स्वराज ने किया खुलासा- 39 भारतीयों को इराक भेजने वाला एजेंट अब भी लोगो को भेज रहा है विदेश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?