लाइव न्यूज़ :

जब पीएम मोदी की रैली में इंजीनियरिंग और LLB के छात्रों ने बेचा 'मोदी पकौड़ा', वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 15, 2019 14:38 IST

लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी की उम्मीदवार और अभिनेत्री किरण खेर के लिए चुनाव प्रचार करने गए थे। किरण खेर चंडीगढ़ से दोबार चुनावी मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था, 'यह बहुत दुखी करने वाला है कि पीएम मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया जैसी योजनाओं की बात करते हैं और देश के युवाओं को पकौड़ा बेचने की सलाह देते हैं।'पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'लोग पकौड़ा बेच कर एक दिन में 200 रुपए से भी ज्यादा रुपये कमा रहे हैं आप उसे बेरोजगारी नहीं कह सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब चंडीगढ़ की रैली में से पुलिस ने 12 कॉलेज छात्राओं को गिरफ्तार किया है। ये छात्र रैली में 'मोदी पकौड़ा' बेच रहे थे। 'मोदी पकौड़ा' बेचते वक्त छात्रों ने काले रंग के ग्रेजुएशन रोब्स पहने हुए थे। हालांकि पीएम मोदी की रैली खत्म होने पर 12 छात्रों को रिहा कर दिया गया था। पकौड़ा बेचने वालों में इंजीनियरिंग, LLB और बीए के छात्र थे। 

चंडीगढ़ के सेक्सट 34  पुलिस स्टेशन के हाउस ऑफिसर ने अंग्रेजी वेबसाइट को बताया था कि हमने 12 छात्राओं को रैली में पकौड़ा बेचते वक्त गिरफ्तार कर लिया था। रैली के बाद उन लोगों को हमने रिहा कर दिया था। 

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ छात्र कैसे काले रंग के ग्रेजुएशन रोब्स में पकौड़ा बेच रहे हैं। छात्रों ने इन पकौड़े को इंजीनियर्स के पकौड़े और बीए-एलएलबी पकौड़े बताए। 

इन्ही छात्राओं में से एक महिला छात्रा ने कहा, हम लोग यहां मोदी जी का स्वागत करने आए थे, वो भी उनके पकौड़ा योजना के तहत। हम मोदी की रैली में पकौड़ा बेचकर उन्हें बताना चाहते हैं कि देखिए आपके देश के पढ़े-लिखे युवा पकौड़ा बेचते हुए कैसी दिखते हैं।

पीएम मोदी ने पकौड़ा बेचने पर क्या दिया था बयान 

साल 2017 जनवरी में पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'लोग पकौड़ा बेच कर एक दिन में 200 रुपए से भी ज्यादा रुपये कमा रहे हैं आप उसे बेरोजगारी नहीं कह सकते हैं। पकौड़ा वाले पीएम मोदी के बयान को लेकर कांग्रेस ने हमेशा ही उनकी तीखी आलोचना की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था, 'यह बहुत दुखी करने वाला है कि पीएम मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया जैसी योजनाओं की बात करते हैं और देश के युवाओं को पकौड़ा बेचने की सलाह देते हैं।'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी की उम्मीदवार और अभिनेत्री किरण खेर के लिए चुनाव प्रचार करने गए थे। किरण खेर चंडीगढ़ से दोबार चुनावी मैदान में हैं। किरण खेर के चंडीगढ़ नामांकन के दौरान उनके पति खेर मौजूद थे। चंडीगढ़ की रहने वाली किरण खेर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन रेलवे मंत्री और चार बार के सांसद पवन कुमार बंसल को हराया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचंडीगढ़लोकसभा चुनाववायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'