लाइव न्यूज़ :

लाइव क्लास में 'फिजिक्स वाला' टीचर की हो गई धुनाई, छात्र ने की हाथापाई, वीडियो वायरल

By आकाश चौरसिया | Updated: October 6, 2023 14:21 IST

ऑनलाइन क्लास में छात्र ने शिक्षक को पीट दिया। इसका वीडियो ऑनलाइन पढ़ रहे छात्रों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। फिर क्या था देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन क्लास में छात्र ने टीचर को पीट दियावीडियो फिजिक्स वाला नाम से मशहूर कोचिंग सेंटर का हैप्लेटफॉर्म को अलख पांडे ने 2016 में शुरू किया था

नई दिल्ली: छात्रों को कोचिंग सेंटर के बाहर तो लड़ते हुए देखा था सब ने, लेकिन इस बार तो छात्र ने हद ही पार कर दी। छात्र को शिक्षक की डांट पर गुस्सा आ गया। इसके बाद उसने न देखा आंव और न तांव बस शिक्षक को पीट दिया। अब इस वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। 

यह वाख्या फिजिक्स वाला की ऑनलाइन कोचिंग के दौरान हुआ, जब सभी छात्र क्लास ले रहे थे। इसी बीच एक छात्र देर से क्लास में आया तो शिक्षक ने उसे काफी कुछ कह दिया और साथ ही उसे बाहर जाने को कहा। फिर क्या था उसका गुस्सा तो सातवें आसमान पर पहुंच गया और छात्र ने क्लास से बाहर जाते समय शिक्षक को पीट दिया। 

ऑनलाइन मोड पर पढ़ रहे छात्रों ने भी बिना देरी किए वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो कुछ ही मिनट बाद काफी वायरल हो गया। 

अब इस वीडियो पर कुछ यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर्स ने लिखा, सर को दो चप्पल मार के चला गया।

वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि छात्र और शिक्षक के बीच केमिस्ट्री बिगड़ गई।

इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए एक यूजर ने कहा, "सच्चे छात्रों के लिए शर्मिंदा करने वाला नजारा है, यह कोई मजेदार बात नहीं है। शिक्षक भगवान का ही रूप है जो हमें शिक्षा देता है। इस छात्र को ऐसा करने पर जेल होनी चाहिए।"

एक यूजर ने वीडियो का मजाक बनाते हुए लिखा, "काफी मजेदार है"। 

एक्स पर एक यूजर ने कमेंट कर कहा, "वह दिन जब मेरा स्कूल छूट गया"।

एक यूजर ने तो कह दिया कि यह फेम पाने के लिए किया गया एक पबल्सिटी स्टंट है। 

फिजिक्स वाला नाम से फेमस प्लेटफॉर्म को देशभर में अलख पांडे ने साल 2016 में शुरू किया। यह सेंटर ऑनलाइल और ऑफलाइन दोनों मोड में बच्चों को पढ़ाते हैं। अलख उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद यानी प्रयागराज के रहने वाले हैं। उन्होंने इस प्लेटफॉर्म को प्रतीक महेश्वरी के साथ पार्टनरशिप में गूगल प्ले स्टोर पर एप पर शुरू किया। 

टॅग्स :अजब गजबभारतसोशल मीडियाएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'