लाइव न्यूज़ :

गूगल पर 'भिखारी' सर्च करने पर आ रही पाक पीएम इमरान खान की तस्वीर, सोशल मीडिया पर लोगों ने कसे तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2019 06:47 IST

Imran Khan Khan Google Search Bhikhari: सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि अब तो गूगल को भी पता चल गया। आप भी पढ़िए सोशल मीडिया यूजर्स के कुछ मजेदार रिएक्शन्स...

Open in App

पाकिस्तान अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था की दुहाई देते हुए विकसित देशों से पैसे मांगता है, ये तो सर्वविदित है। अब गूगल सर्च भी इस बात पर मुहर लगा रहा है। दरअसल, सर्च इंजन गूगल पर भिखारी (Bhikhari) टाइप करने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की फोटो आ रही है। एक एडिटेड तस्वीर में तो इमरान खान हाथ में कटोरा लिए बैठे हुए हैं। पाक पीएम की भद्द पिटने पर सोशल मीडिया यूजर्स शांत कैसे रह सकते थे। तरह-तरह के मीम्स बनाकर पाक पीएम को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं कि अब तो गूगल को भी पता चल गया। आप भी पढ़िए सोशल मीडिया यूजर्स के कुछ मजेदार रिएक्शन्स...

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की मांग करते हुए कहा कि अगर उसमें नैतिक बल है तो उसे कश्मीरियों के खिलाफ भारत के ‘‘सैन्य बल’’ के उपयोग को समाप्त करना चाहिए। इमरान ने घाटी का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया यह देखने की प्रतीक्षा कर रही है कि कश्मीर में कर्फ्यू हटाए जाने पर कश्मीरियों का ‘‘क्या होता है। गौरतलब है कि चीन की मदद से इस मुद्दे को पाकिस्तान यूएनएससी भी लेकर गया लेकिन वहां से भी उसे निराशा ही हाथ लगी। भारत ने साफ शब्दों में कहा है कि ये हमारा आंतरिक मामला है। वो पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए तैयार रहे लेकिन आतंकवाद खत्म करने की शर्त पर।

टॅग्स :इमरान खानगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल