लाइव न्यूज़ :

शादी नहीं की, फिर भी Telegram के फाउंडर 100 से ज्यादा बच्चों के 'पिता' हैं, खुद किया खुलासा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 30, 2024 16:14 IST

टेलीग्राम पर लिखी पोस्ट में उन्होंने बताया कि मुझे अभी बताया गया कि मेरे 100 से अधिक जैविक बच्चे हैं। एक लंबी पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे वह स्पर्म डोनेशन के माध्यम से 100 से अधिक बच्चों के "जैविक पिता" बने।

Open in App
ठळक मुद्देTelegram के फाउंडर 100 से ज्यादा बच्चों के 'पिता' हैंपावेल डुरोव ने दावा किया कि उनके 12 देशों में सौ से अधिक "जैविक बच्चे" हैंबताया कि कैसे वह स्पर्म डोनेशन के माध्यम से 100 से अधिक बच्चों के "जैविक पिता" बने

नई दिल्ली: टेलीग्राम के फाउंडर और CEO पावेल डुरोव ने एक खुलासा करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। पावेल डुरोव ने दावा किया कि उनके 12 देशों में सौ से अधिक "जैविक बच्चे" हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने टेलीग्राम पर साझा की। एक लंबी पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे वह स्पर्म डोनेशन  के माध्यम से 100 से अधिक बच्चों के "जैविक पिता" बने। पावेल डुरोव ने कहा कि वह अपने डीएनए का ओपन-सोर्सिंग करेंगे ताकि उनके जैविक बच्चे एक-दूसरे को अधिक आसानी से ढूंढ सकें।

कैसे बने स्पर्म डोनर 

टेलीग्राम पर लिखी पोस्ट में उन्होंने बताया कि मुझे अभी बताया गया कि मेरे 100 से अधिक जैविक बच्चे हैं। यह उस लड़के के लिए कैसे संभव है जिसने कभी शादी नहीं की और अकेले रहना पसंद करता है? फिर उन्होंने बताया कि यह सब कैसे शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि पंद्रह साल पहले, मेरा एक दोस्त एक अजीब अनुरोध के साथ मेरे पास आया।  उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी प्रजनन संबंधी समस्या के कारण बच्चे पैदा नहीं कर सकते और उन्होंने मुझसे बच्चा पैदा करने के लिए एक क्लिनिक में शुक्राणु दान करने के लिए कहा। मैं बहुत हंसा इससे पहले कि  मुझे एहसास हुआ कि वह बहुत गंभीर है।

जब वह शुक्राणु दान करने के लिए क्लिनिक में गए, तो उन्हें बताया गया कि वह "उच्च गुणवत्ता वाली दाता सामग्री" थे और उनका स्पर्म दान दुनिया भर के जोड़ों की मदद कर सकता है। डुरोव  ने कहा, "यह इतना अजीब लग रहा था कि मुझे शुक्राणु दान के लिए साइन अप करने के लिए मजबूर होना पड़ा।"

डुरोव की इस पोस्ट को 18 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। सीईओ ने साझा किया कि हालांकि उन्होंने स्पर्म डोनेट करना बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि आईवीएफ क्लिनिक में अभी भी उनके फ्रोजेन शुक्राणु हैं, जिनका उपयोग उन परिवारों द्वारा गुमनाम रूप से किया जा सकता है जो बच्चे पैदा करना चाहते हैं।

टॅग्स :आईवीएफ तकनीकMedical and Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यआम आदमी को कंगाल बनाता बीमारियों का महंगा इलाज 

स्वास्थ्यअमानक दवाइयां बाजार में कैसे पहुंच जाती हैं ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो