Air India फ्लाइट में 5 घंटे फंसे रहे यात्री!, परेशान यात्रियों का वीडियो वायरल
By संदीप दाहिमा | Updated: June 16, 2025 20:50 IST2025-06-16T20:50:21+5:302025-06-16T20:50:35+5:30
सोशल मीडिया पर दुबई से जयपुर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला यात्री बता रही है की कैसे उसका 3 साल का बेटा गर्मी से बेहाल है और पसीने में भीगा हुआ है।

Air India फ्लाइट में 5 घंटे फंसे रहे यात्री!, परेशान यात्रियों का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दुबई से जयपुर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला यात्री बता रही है की कैसे उसका 3 साल का बेटा गर्मी से बेहाल है और पसीने में भीगा हुआ है। आगे महिला बता रही है की उन्होंने लगातार क्रू बटन को दबा रही है मगर कोई नहीं आ रहा है, महिला ने बताया की 7 बजे की फ्लाइट है और अब रात के 12 बज गए हैं। महिला कह रही है की अगर कोई टेक्निकल दिक्कत है तो एयरपोर्ट पर वेट कराओ या फिर दूसरी फ्लाइट दो, सीटों पर बैठे यात्री मैगजीन से हवा करते नजर आ रहे हैं।
दुबई से जयपुर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में जब उड़ान घंटों देर हुई, तो दर्जनों यात्री बिना एयर कंडीशनिंग, बिना पानी के बेहाल होते रहे. घुटन, गर्मी और प्यास से जूझते लोग मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन क्रू का कोई अता-पता नहीं. साफ है कि चंद क्रू मेंबर इतने सारे यात्रियों की… pic.twitter.com/tu85phVOJU
— Wg Cdr Anuma Acharya (Retd) (@AnumaVidisha) June 16, 2025
“ख़ूबसूरत दिखने का भ्रम तब टूटता है जब मेकअप उतरने के बाद असली सूरत दिखाई देती है” बस यही हाल है मोदी जी के ‘नए भारत’ के मेकअप की चमक का।
— Bhandari S.INC 🇮🇳 (@s_bhandari2) June 16, 2025
यह वीडियो कोई मुम्बई की लोकल ट्रेन या किसी नगरीय बस सेवा का नहीं है, जहां खचाखच भरे हुए यात्रियों की बदहाली दिखाई देती है।
यह वीडियो ‘एयर… pic.twitter.com/le6G68ckE1