लाइव न्यूज़ :

Cornonavirus पर ट्वीट कर पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने कहा- वहां से भागें नहीं, बीमार लोगों की मदद करें, छात्र बोले- सर बचा लो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 12:03 IST

अल्वी के ट्वीट के बाद चीन में फंसे एक छात्र ने कहा कि सर मैं यहां फंस गया हूं, मुझे बचा लो। इसके साथ ही उसने कहा कि सर मैं अब यहां और जिंदा नहीं रह सकता हूं। कृपा कर मुझे बचा लो। 

Open in App
ठळक मुद्देचीन में इस बीमारी की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 हो गई है और इससे 14,380 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।इस बीमारी के फैलने के बाद हर देश के लोग वहां से भाग रहे हैं।

पाकिस्तान राष्ट्रपति अल्वी ने शनिवार को ट्वीट कर कोरोना वायरस के बारे में कहा कि किसी महामारी के फैलने के संबंध में प्रोफेट मोहम्मद के दिशा-निर्देश आज भी बढ़िया मार्गदर्शक हैं, ' अगर आप किसी जगह पर प्लेग फैलने के बारे में सुनते हैं, तो वहां जाएं नहीं, लेकिन अगर प्लेग किसी ऐसी जगह फैलता है जहां आप पहले से मौजूद हैं तो उस जगह से कहीं ना जाएं (बुखारी और मुस्लिम)' वहां फंसे हुए लोगों की हमें मदद करने दें।

अल्वी के ट्वीट के बाद चीन में फंसे एक छात्र ने कहा कि सर मैं यहां फंस गया हूं, मुझे बचा लो। इसके साथ ही उसने कहा कि सर मैं अब यहां और जिंदा नहीं रह सकता हूं। कृपा कर मुझे बचा लो। 

बता दें कि चीन में हर रोज कई दर्जन लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो रही है। चीन में इस बीमारी की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 हो गई है और इससे 14,380 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि शनिवार तक इस बीमारी के कारण 304 लोगों की मौत हो गई और 14,380 लोगों के इस विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इस बीमारी के फैलने के बाद हर देश के लोग वहां से भाग रहे हैं। चीन सरकार दूसरे देश के लोगों को वहां से निकाल रही है। इसी क्रम में एअर इंडिया ने अपनी दूसरी उड़ान में चीन के वुहान शहर से 323 और भारतीयों को बाहर निकाला और विमान रविवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंच गया। इससे पहले, एअर इंडिया का एक विशेष विमान शनिवार को 324 भारतीयों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा था। 

यही नहीं पाकिस्तान सरकार ने भी अपने कुछ लोगों को बाहर निकाला है। लेकिन राष्ट्रपति के इस ट्वीट के बाद लोग उनकी सोच का मजाक बना रहे हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल