लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी एक्टिविस्ट ने विवेक अग्निहोत्री से की 'द बलूचिस्तान फाइल्स' बनाने की अपील, साझा की राजनीतिक कार्यकर्ता करीमा बलोच की तस्वीर

By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2022 15:46 IST

पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता फाजिला बलोच ने ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री को टैग करते हुए द बलूचिस्तान फाइल्स (The Balochistan Files) बनाने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता फाजिला बलोच ने विवेक अग्निहोत्री से बलूचिस्तान के हालात पर फिल्म बनाने को कहा हैफाजिला ने ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री को टैग करते हुए कहा कि कश्मीर फाइल्स की तरह ही द बलूचिस्तान फाइल्स बनाइए

नई दिल्लीः 90 के दशक में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न और उनके पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों चर्चा में है। फिल्म को दर्शकों का खूब समर्थन मिल रहा है वहीं इसपर खूब राजनीति भी हो रही है। इस बीच पाकिस्तान की एक सामाजिक कार्यकर्ता ने द कश्मीर फाइल्स की तर्ज पर इसके निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री से बलूचिस्तान के ऊपर फिल्म बनाने की अपील की है।

पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता फाजिला बलोच ने ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री को टैग करते हुए द बलूचिस्तान फाइल्स (The Balochistan Files) बनाने की अपील की। फाजिला ने लिखा- विवेक जी से विनम्र निवेदन है कि "द कश्मीर फाइल्स" की तरह कृपया बलूचिस्तान पर एक फिल्म बनाएं "द बलूचिस्तान फाइल्स"।

ट्वीट में पाकिस्तानी एक्टिविस्ट ने तीन तस्वीरें भी संग्लन की हुई है। पहली तस्वीरबलूचिस्तान की जानी-मानी राजनीतिक कार्यकर्ता और बलोच स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की पूर्व अध्यक्ष करीमा बलोच का है जिनका शव साल 2020 में कनाडा के टोरंटो में पाया गया था। वहीं एक अन्य तस्वीर में बलूचिस्तान की महिलाएं अपने परिवार के पुरुषों के गायब होने को लेकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध जता रही हैं।

फाजिला बलोच ने इन तस्वीरों के जरिए बलूचिस्तान के हालात को बयां करने की कोशिश की है और फिल्ममेकर से अपील की। हालांकि विवेक अग्निहोत्री ने अभी तक फाजिला की अपील पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन कइयों ने उनके ट्वीट पर अपनी राय दी है। एक यूजर ने लिखा- बँटवारे के समय बलोच लोगों ने पाकिस्तान से हिंदुओ के पलायन में क्या भूमिका निभाई थी? क्या उनके हाथ भी हिंदुओ और सिखों के खून से नहीं रंगे हैं? हरकिसी को अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ती है,बांग्लादेश को हमने पाकिस्तान के बर्बर अत्याचार से मुक्त करवाया लेकिन उन्होने बदले में क्या दिया? 

एक ने कहा कि पैसा कहां से आएगा। वहीं तनु नाम की एक यूजर ने कहा कि इस पर फिल्म नहीं बल्कि सीरीज बननी चाहिए। वहीं इसके साथ एक यूजर ने लिखा, हम बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान के साथ खड़े हैं और पाकिस्तान के साथ मरेंगे। निहित एजेंडा द्वारा वित्त पोषित अन्य सभी कारकों को बढ़ने नहीं देंगे। पाकिस्तान जिंदाबाद और बलूचिस्तान पेंडा आबाद।

टॅग्स :Vivek Ranjan Agnihotriद कश्मीर फाइल्सThe Kashmir Files
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो