लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की मेट्रो हुई 'VIRAL', वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग - देखें Video

By गुणातीत ओझा | Updated: November 9, 2020 10:47 IST

पाकिस्तान को हाल ही में पहली मेट्रो की सौगात मिली है। लाहौर में पिछले हफ्ते ट्रेनों की आवाजाही शुरू होती ही नई मेट्रो से सफर करने को वहां के लोग काफी उत्साहित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान को हाल ही में पहली मेट्रो की सौगात मिली है।मेट्रो की आवाजाही शुरू होते ही लोग मेट्रो में अजीबो-गरीब हरकत करते दिख रहे हैं।

पाकिस्तान(Pakistan) से जुड़ी खबरों पर सबकी नजर रहती है। हाल ही में पाकिस्तान में पहली मेट्रो का उद्घाटन हुआ। यह खबर भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल पाकिस्तान के लोगों को पहली मेट्रो लाइन (Metro Line) की सौगात की खुशी हजम नहीं हुई। वहां के बाशिंदों ने अतिउत्साहित होकर मेट्रो में ही जश्न मनाया। पाकिस्तान की मेट्रो में लोगों द्वारा की गई अजीबो-गरीब हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान के लाहौर (Lahore) में पिछले हफ्ते मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। पाकिस्तान मेट्रो की ऑरेंज लाइन 27 किलोमीटर लंबी है, जिसके रास्ते पर 26 स्टेशन पड़ते हैं। लोगों की जरूरतों को देखते हुए इस शहर को मेट्रो की सख्त जरूरत थी। मेट्रो के शुरू हो जाने से वहां के लोगों के लिए सफर करना आसान हो गया है। बस से घंटों का सफर करने के बजाय अब लोग मेट्रो से मिनटों में अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर कई वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहे हैं, जहां लोग नई मेट्रो से सफर करने का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। कोई चलती मेट्रो के अंदर से बाहर के नजारे का मज़ा ले रहे हैं तो कोई अंदर धमा-चौकड़ी मचाते दिख रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा समरसॉल्ट करने के लिए बार का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो शेयर करते हुए पाकिस्तान के सिविल सर्वेंट दान्याल गिलानी ने लिखा, 'लाहौर की ऑरेंज लाइन मेट्रो जनता को मनोरंजन के नए अवसर दे रही है।'

इस वीडियो को 2 नवंबर को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 1.6 लाख बार देखा जा चुका है। साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा री-ट्वीट्स हो चुके हैं। एक अन्य वीडियो में लड़के को मेट्रो पर लटके हुए दिखाया है, वो लटकर उस पर घूम रहा है। आइये अब आपको दिखाते हैं वीडियो...

गिलानी द्वारा वीडियो शेयर किए जाने के बाद उस पोस्ट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोग कमेंट में मजेदार मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे हैं। गिलानी के इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मजेदार हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?