लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी मंत्री ने उड़ाया 'राफेल शस्त्र पूजा' का मजाक, भारतीय यूजर्स ने इमरान के मंत्री की लगा दी क्लास

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 10, 2019 17:45 IST

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन ने ट्विटर पर हिंदुओं को दशहरा की बधाई दी थी, तब भी भारतीय यूजर्स ने उनके काफी मजे लिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने मंगलवार को फ्रांस के मेरिग्नाक में एक समारोह में फ्रांस निर्मित 36 विमानों के बेड़े के पहले विमान को प्राप्त किया। राफेल 'शस्त्र पूजा' को लेकर सोशल मीडिया पर भी कहा गया कि राफेल 'शस्त्र पूजा' कर बीजेपी राजनीति कर रही है।

भारत को लेकर हमेशा विवादित ट्वीट करने वाले पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने 'राफेल शस्त्र पूजा' का मजाक बनाया है। गुरुवार (10 अक्टूबर) को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए फवाद हुसैन ने लिखा, फांस के इंजीनियर भारत की टेक्नोलॉजी से मिले। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जब से दशहरा के अवसर पर मंगलवार (9 अक्टूबर) को पेरिस में राफेल लड़ाकू विमान की 'शस्त्र पूजा' की है, तब से इस बात की चर्चा हर तरफ हो रही है। 

फवाद हुसैन ने ट्विटर पर एक कॉर्टून इमेज भी शेयर की। तस्वीर में राफेल विमान में नींबू-मिर्च टांगकर, बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला, जैसे कटाक्ष लिखे हुए हैं। पाकिस्तान के मंत्री के इसी ट्वीट पर भारतीय ट्विटर यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी। लोगों ने कहा कि पाकिस्तान खुद तो राफेल खरीद नहीं सकता, बस दूसरों का मजाक बना सकता है। 

भारतीय यूजर्स ने कहा, तुम राफेल की बात कर रहे हो, क्या तुम्हारी राफेल का एक टायर खरीदने की औकात है?

इसके अलावा कुछ लोगों ने चौधरी फवाद हुसैन  की फोटोशॉप्ड तस्वीरों से मीम्स बनाया।

इससे पहले भी फवाद हुसैन ट्विटर पर अपनी कई बार फजीहत करा चुके हैं। इससे पहले उन्होंने चंद्रयान-2 पर टिप्पणी की थी। पीएम मोदी के जन्मदिन पर विवादित ट्वीट किया था। इन दोनों ट्वीट को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया गया था। 

राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फ्रांस के मेरिग्नाक में एक समारोह में फ्रांस निर्मित 36 विमानों के बेड़े के पहले विमान को प्राप्त किया। उन्होंने नये विमान का पूजन किया और इस पर ‘ओम’ लिखा। उन्होंने दो सीट वाले विमान पर उड़ान भरने से पहले फूल और नारियल भी चढ़ाये। राफेल 'शस्त्र पूजा' को लेकर सोशल मीडिया पर भी कहा गया कि राफेल 'शस्त्र पूजा' कर बीजेपी राजनीति कर रही है।

टॅग्स :पाकिस्तानराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल