लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पाकिस्तान की फिर फजीहत, कश्मीर पर वेबिनार में साइबर अटैक, हैकरों ने बजा दिए श्रीराम और हनुमान के गाने

By विनीत कुमार | Updated: October 29, 2020 11:29 IST

पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बेइज्जती हुई है। पाकिस्तान दरअसल कश्मीर के मुद्दे पर ऑनलाइन मीटिंग कर रहा था। इसी दौरान कुछ हैकरों ने वहां कब्जा जमाया और श्रीराम के गाने बजा दिए।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर को लेकर वेबिनार कर रहे पाकिस्तान की हुई ऑनलाइन फजीहतहैकरों ने बजा दिए श्रीराम और हनुमान के गाने, कई मिनटों तक हैकर्स ने कब्जा जमाए रखा

पाकिस्तान कई मौकों पर जम्मू-कश्मीर के मसले को लेकर भारत को घेरने की कोशिश करता रहता है। हालांकि, हर बार उसे मुंह की खानी पड़ती है। बहरहाल नया मामला पाकिस्तान की ओर से आयोजित एक वेबिनार से जुड़ा है। इस वेबिनार में पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर का रोना लेकर बैठा था।

इसी दौरान भारतीय हैकर्स ने इसमें सेंध लगा दी और 'जय श्री राम', 'श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में' जैसे गाने बजा दिए।

इस गाने के बाद वेबिनार में बैठे लोगों के लिए अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। पहले हर किसी को लगा कि गाने किसी के घर में बज रहे हैं लेकिन जल्द ही हैकर ने रहस्य से पर्दा उठाया और खुद को भारत का पक्षधर बताया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कश्मीर मुद्दे पर आयोजित की गई मीटिंग का विषय़ था, 'भारतीय कब्जे में कश्मीर के 72 साल।' जाहिर है इसमें सभी भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए ही बैठे थे।

पहले राम और फिर हनुमान के बजे गाने

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन के जनरल सेक्रेट्री मलिक नदीम आबिद इस जूम मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे। इसी दौरान करीब 47 मिनट के करीब हैकरों ने धावा बोल दिया। इस समय डॉ वलीद मलिक मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। 

इसके बाद हैकरों ने कई गाने बजाए। पहले राम और फिर हनुमान का गीत सुनकर मीटिंग में बैठे लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। इस दौरान वलीद मलिक सभी से आवाज को म्यूट करने की बात भी कहते रहे।

 गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल 2 अगस्त को हैकर्स ने पीटीवी और डॉन टीवी चैनलों को हैक कर लिया था। हैकरों ने डॉन टीवी के स्क्रिन पर तिरंगा फहरा दिया था और करीब एक मिनट तक ऐसा ही दिखता रहा था। 

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल