लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में शुरू हुए पहले मेट्रो रेल में ये क्या हो रहा है! लाहौर का वीडियो हुआ वायरल, लोग ले रहे हैं मजे

By विनीत कुमार | Updated: November 5, 2020 12:44 IST

पाकिस्तान में पहले मेट्रो सर्विस की शुरुआत लाहौर में हुई है। इसे चीन की मदद से बनाया गया है। मेट्रो में सफर को लेकर लाहौर के लोगों में भी काफी उत्सुकता है। साथ ही लाहौर मेट्रो से जुड़े कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के लाहौर में शुरू हुए पहले मेट्रो सर्विस से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलचीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के तहत पाकिस्तान में हुई है मेट्रो रेल की शुरुआत

पाकिस्तान की पहली मेट्रो ट्रेन सर्विस पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में शुरू हुई। लाहौर में शुरू हुई इस मेट्रो सर्विस में सबसे पहले ऑरेंज लाइन को शुरू किया गया है। चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के तहत इसे चीन स्टेट रेलवे ग्रुप सीओ लिमिटेड और चीन नॉर्थ इंडस्ट्रिज कॉरपोरेशन की ओर से बनाया गया है। 

लाहौर में कई लोग मेट्रो का अनुभव लेने के लिए इसमें सवारी कर रहे हैं। इस बीच कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। लाहौर में ऑरेंज लाइन करीब 27 किमी लंबी है और इसमें एक छोड़ से आखिरी छोड़ तक जाने में 45 मिनट लग रहे हैं। वहीं, बस से ये दूरी करीब ढाई घंटे में पूरी की जाती है। ऐसे में जाहिर है लाहौर के लोगों के लिए ये बड़ी राहत है।

बहरहाल, वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में एक वीडियो एक बच्चे का है। पाकिस्तान में एक अधिकारी दनयाल गिलानी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'लाहौर का ऑरेंज लाइन मेट्रो लोगों के लिए मनोरंजन का नया जरिया भी बन गया है।'

ऐसे ही एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक बच्चा मेट्रो में पकड़ने के लिए ऊपर लगे हैंडल से लटकते हुए करतब कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'यही होता है जब इंसानों से ज्यादा पत्थरों पर पैसे खर्च करते हैं।'

इन वीडियो को देखकर कई और यूजर्स ने बाहरी दूसरे देशों के भी मेट्रो के वीडियो शेयर किए। मजाकिया लहजे में मीम्स शेयर करते हुए उन्होंने इसे लाहौर मेट्रो का नाम दे दिया।

बता दें कि पिछले हफ्ते लाहौर मेट्रो का उद्घाटन भी खूब चर्चा में रहा था जब सरकार और विपक्ष ने अलग-अलग फीते काटे। दरअसल इमरान खान की सरकार का दावा है कि उसने इस प्रोजक्ट को बनाया है। इसलिए इसके उद्धाटन का श्रेय उन्हें जाता है। 

वहीं, विपक्ष का आरोप था कि उनकी पार्टी की सरकार के दौरान इस प्रोजक्ट की आधारशिला रखी गई थी।लाहौर में इस परियोजना की लागत 300 अरब रुपये है। इस परियोजना को पूरा करने में भी काफी देरी हुई और तय साल से ज्यादा समय लगा। साथ ही राजनीतिक विवाद भी हुए थे। \

टॅग्स :पाकिस्तानमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो