लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में मालिक ने अपने पालतू कुत्ते के लिए छोड़ी करीब 36 करोड़ रुपये की संपत्ति

By अनुराग आनंद | Updated: February 13, 2021 07:30 IST

मार्था बर्टन ने बताया कि डोरिस ने अपनी वसीयत में ‘लुलू’ की देखरेख के लिए पैसे न्यास में जमा करने एवं उसकी देखरेख करने के लिए हर महीने उसमें से राशि देने की इच्छा जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देकुत्ते लुलू के मालिक बिल डोरिस सफल कारोबारी थे।पिछले साल लुलू के मालिक की मौत हो गई थी।इसके बाद उनकी सारी संपत्ति कुत्ते के नाम हो गई।

नैशविले:अमेरिका के नैशविले निवासी एक व्यक्ति ने बॉर्डर कोली नस्ल के अपने पालतू कुत्ते ‘लुलू’ के लिए 50 लाख डॉलर (करीब 36 करोड़ रुपये) की संपत्ति छोड़ी है। डब्ल्यूटीवीएफ-टीवी की खबर के मुताबिक ‘लुलू’ की देखरेख करने वाली मार्था बर्टन ने बताया कि कुत्ते के मालिक बिल डोरिस सफल कारोबारी थे और पिछले साल उनकी मौत हो गई थी।

बर्टन ने बताया कि डोरिस ने अपनी वसीयत में ‘लुलू’ की देखरेख के लिए पैसे न्यास में जमा करने एवं उसकी देखरेख करने के लिए हर महीने उसमें से राशि देने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह कुत्ते को बहुत प्यार करते थे। बर्टन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इतनी बड़ी राशि कभी ‘लुलू’ की देखभाल पर खर्च हो भी सकेगी या नहीं।  

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भी शख्स ने कुत्ते के नाम कर दी थी आधी संपत्ति

बता दें कि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में भी ऐसा वाकया हुआ था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। दरअसल यहां पर अक्षय कुमार की फिल्म 'एंटरटेनमेंट' असल जिंदगी में दोहराया गया था। फिल्म में जहां घर का मालिक अपनी सारी जायदाद कुत्ते के नाम कर देता है। ऐसी ही घटना छिंदवाड़ा से सामने आई थी। यहां बारीबड़ा गांव के एक किसान ने भी अपनी आधी जायदाद अपने बेटे की जगह अपने कुत्ते के नाम कर दी थी।

पूरा मामला छिंदवाड़ा के चौरई ब्लॉक के बारी बड़ा गांव का है। यहां रहने वाले 50 वर्षीय किसान ओम वर्मा ने दो शादियां की हैं। पहली शादी से उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। दूसरी शादी से दो बेटियां हैं। ओम वर्मा ने संपत्ति का आधा हिस्सा अपनी दूसरी पत्नी के नाम किया है। बाकी आधा हिस्सा उसने अपने वफादार कुत्ते के नाम  कर दिया है। यह घटना दिसंबर 2020 यानी करीब डेढ़ माह पहले का है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :अमेरिकाभारतमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'