लाइव न्यूज़ :

अनाथ सिद्धांत बत्रा को मिली IIT की 270वीं रैंक मगर एक गलती और सीट फिसली हाथ से

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 30, 2020 14:17 IST

आगरा के सिद्धांत बत्रा को अक्‍टूबर में IIT JEE 2020 में ऑल इंडिया 270 रैंक मिली थी. सिद्धांत को IIT-बॉम्‍बे में इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग में बीटेक की सीट भी मिल गईथी. मगर एक छोटी सी चूक से उनका यह सपना बर्बाद होता नजर आ रहा है.

Open in App

अपने सपनों को पूरा करने के लिए इंसान दिन रात मेहनत करता है. पर वही सपना अगर आपकी आँखों के सामने टूट जाए तो उसकी तकलीफ बयान करना बेहद मुश्किल है. कुछ ऐसा ही हुआ आगरा के 18 साल के अनाथ सिद्धांत बत्रा का. आगरा के सिद्धांत बत्रा को अक्‍टूबर में IIT JEE  2020 में ऑल इंडिया 270 रैंक मिली थी. 2 साल पहले ही सिद्धांत बत्रा की मौत माँ हो गई थी.  सिद्धांत बत्रा का वो ही जीना का सहारा थी और वो ही उनका पालन पोषण कर रही थी. पर अपनी इस सक्सेस से सिद्धांत के हौसले और भी बुलंद हो गए थे. सिद्धांत को IIT-बॉम्‍बे में इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग में बीटेक की सीट भी मिल गईथी.  मगर एक छोटी सी चूक से उनका  यह सपना बर्बाद होता नजर आ रहा है. 

NBT की रिपोर्ट के मुताबिक़ 18 अक्‍टूबर को सिद्धांत सीट एलोकेशन के पहले राउंड को पूरा कर चुके थे, 31 अक्‍टूबर को अपने रोल नंबर के अपडेट देखते समय उन्हें एक लिंक मिला जिस पर लिखा था, 'सीट निर्धारण और अगले राउंड से विदड्रॉ'. उन्होंने यह सोचकर इस पर क्लिक कर दिया कि उसे मनचाही सीट मिल गई है इसलिए उन्हें अब अगले राउंड की जरूरत नहीं. 

लेकिन 10 नवंबर को सिद्धांत को पता चला की उनका  नाम इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग कोर्स में प्रवेश पाने वाले छात्रों की लिस्‍ट में नहीं है.  इस कोर्स के लिए कुल 93 सीटें थीं. एक छोटी सी गलती की वजह से उनका पूरा साल बर्बाद होने की कगार पर है. उन्होंने फिर  बॉम्‍बे हाई कोर्ट में अपील की. इस पर 19 नवंबर को सुनवाई हुई, अदालत ने आईआईटी से उसकी अपील पर विचार करने को कहा लेकिन संस्‍थान ने उसे यह कहते हुए ठुकरा दिया कि नियम के मुताबिक़ उसे ऐसे करने का अधिकार नहीं है. प्रवेश के लिए अब सिद्धांत को अगले साल फिर से इस परीक्षा में बैठना होगा. अपनी आँखों के सामने सिद्धांत बत्रा का सपना कुचल रहा है पर अभी भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. 

सिद्धांत ने सुप्रीम कोर्ट में यह कहते हुए अपील की है कि उसके लिए एक एक्‍स्‍ट्रा सीट बढ़ाई जाए.  सिद्धांत इस समय अपने नाना-नानी और मामा के साथ रह रहे है. उन्हें'अनाथ पेंशन' भी मिलती है. अब उनकी इस अपील पर मंगलवार को सुनवाई होनी है. 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी