लाइव न्यूज़ :

NCB की पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण का राहुल गांधी की तारीफ करते पुराना वीडियो वायरल, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: September 28, 2020 17:12 IST

दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो, जिसमें वह राहुल गांधी की प्रशंसा करती नजर आ रही हैं। 26 सितंबर को NCB द्वारा अभिनेत्री से पूछताछ किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी ने शनिवार को दीपिका पादुकोण, श्रद्धा व सारा अली खान से एनसीबी ने मैराथन पूछाताछ की है। NCB द्वारा की जा रही जांच में दीपिका पादुकोण से पूछताछ के बाद यह वीडियो वायरल होने लगा है।  वीडियो में दीपिका को यह कहते हुए देखा जा सकता है, "राहुल गांधी जो कर रहे हैं, मुझे लगता है कि वह एक क्लासिक उदाहरण है।

नई दिल्ली: राहुल गांधी की तारीफ करते हुए दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए देखा जा सकता है। दीपिका एक सवाल का जवाब देते हुए कहती हैं कि देश की राजनीति में वह राहुल गांधी को पसंद करती हैं। यही नहीं वह कहती हैं कि राहुल गांधी हमारे देश की राजनीति में एक उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित कर रहे हैं और हम एक दिन उनके प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद करते हैं।

वीडियो में दीपिका को यह कहते हुए देखा जा सकता है, "राहुल गांधी जो कर रहे हैं, मुझे लगता है कि वह एक क्लासिक उदाहरण है और उम्मीद है कि आने वाले समय में वह देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। ”

अभिनेत्री इसके बाद एक सवाल के जवाब में कहती हैं कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी यूथ के साथ बोहोत कनेक्ट होतें हैं, अनका सोच-विचार पारंपरिक है, लेकिन साथ ही भविष्य को लेकर भी उनकी सोच साफ है। दीपिका ने कहा कि मुझे लगता है कि वह युवाओं के साथ बहुत अच्छी तरह से जुड़ सकते हैं। 

बता दें कि इन दिनों दीपिका पादुकोण बेहद मुश्किलों से घिरी हुई हैं। दरअसल, शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा की जा रही जांच में दीपिका से पूछताछ के बाद यह वीडियो वायरल होने लगा है।  

NCB ने दीपिका, श्रद्धा व सारा से की मैराथन पूछताछ

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद से पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसके अलावा, दीपिका, श्रद्धा व सारा अली खान से एनसीबी ने मैराथन पूछाताछ की है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के बाद एनसीबी की टीम दिल्ली लौटकर डीजी को यह रिपोर्ट सौंप सकती है। एनसीबी ने कहा कि इन तीनों अभिनेत्री को अभी क्लीन चिट नहीं मिली है।

दीपिका पादुकोण एनसीबी अफसर के सामने रोने लगी-

बता दें कि मिल रही जानकारी के मुताबिक, जब एनसीबी दीपिका से सवाल-जवाब कर रही थी, तब दीपिका का तीन बार ब्रेक डाउन हुआ था। वे रोने लगी थीं। अब ये देख एनसीबी अफसरों ने उन्हें इमोशनल कार्ड ना खेलने की नसीहत दी थी। बकायदा हाथ जोड़कर एनसीबी अफसरों ने दीपिका पादुकोण को रोने के बजाय सच बताने के लिए कहा। 

इसके साथ ही एनसीबी ने दीपिका पादुकोण का मोबाइल भी जब्त कर लिया था। संभव है कि मोबाइल के माध्यम से ही एनसीबी की जांच अब आगे बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि उनके फोन की जांच कर ये समझने की कोशिश होगी कि उनका किसी ड्रग पैडलर संग कोई कनेक्शन था या नहीं। वैसे पूछताछ के दौरान दीपिका ने जरूर ड्रग्स लेने से साफ इनकार कर दिया है।

 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणराहुल गांधीवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी