लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: यूट्यूबरों की निर्वस्त्र तस्वीर सोशलमीडिया पर वायरल, पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, विधायक के बेटे ने कराई थी FIR

By आजाद खान | Updated: April 7, 2022 19:07 IST

इस घटना के बाद कनिष्क तिवारी ने एक फेसबुक वीडियो जारी करके बताया कि उन्हें दो अप्रैल की शाम को हिरासत में लिया गया और तीन अप्रैल को रिहा किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पुलिस थाने में कथित तौर पर कुछ यूट्यूबर के कपड़े उतारवाने की खबर सामने आई है।इन पर विधायक केदारनाथ शुक्ला के बेटे के नाम से फर्जी सोशलमीडिया आईडी बनाने का आरोप है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कथित तौर पर कुछ यूट्यूबर के कपड़े उतारकर उन्हें थाने में खड़ा कर देने का एक अनोखा मामला सामने आया है। सीधी पुलिस ने मीडिया से कहा कि विधायक केदारनाथ शुक्ला के बेटे ने उसके नाम से फर्जी सोशलमीडिया आईडी बनाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करायी थी जिसके बिना पर कनिष्क तिवारी इत्यादि को हिरासत में लिया गया था। इन यूट्यूबर के अंडरगारमेंट्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर इस पर अलग-अलग राय भी दे रहे हैं। 

घटना के बाद क्या कहा कनिष्क तिवारी ने

वहीं इस घटना के बाद कनिष्क तिवारी ने एक फेसबुक वीडियो जारी किया है। उसने वीडियो जारी करके कहा है कि उन्हें दो अप्रैल की शाम को हिरासत में लिया गया और तीन अप्रैल को रिहा किया गया था। कनिष्क का आरोप है कि वायरल तस्वीर को पुलिस ने ही मीडिया में जारी की है।

पुलिस के बारे में क्या बोला कनिष्क तिवारी ने

कनिष्क तिवारी ने अपने वीडियो में कहा कि सीधी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर विधायक केदारनाथ शुक्ल के खिलाफ खबर नहीं चलाने की ताकीद की। उन्होंने बताया कि वो दिल्ली स्थिति कुछ टीवी चैनलों के लिए सीधी से स्ट्रिंगर के तौर पर काम करते हैं और बघेली भाषा में एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।

टॅग्स :अजब गजबक्राइमMadhya Pradeshवायरल वीडियोयुट्यूब वीडियोYoutube Videos
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी