लाइव न्यूज़ :

शराब खरीदने के लिए नहीं बल्कि किताब दुकान पर लगी लोगों की भीड़, जानिए क्यों लगी है इतनी लंबी लाइन

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 14, 2021 15:44 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कई लोग लंबी लाइन लगाकर खड़े है । आपको लगेगा कि ये लोग शराब के लिए लाइन लगाए हुए है लेकिन कोलकाता के लोगों ने किताब के लिए लंबी लाइन लगाई है ।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में किताबों की दुकान पर लगी लंबी लाइन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुकान में मिली 50 प्रतिशत की छूटलोगों ने कहा -शराब की नहीं कोलकाता में किताबों के लिए लगता है लाइनें

कोलकाता :   आपने आमतौर पर शराब की दुकान पर लंबी भीड़ देखी होगी कि लोग घंटो लाइन लगाकर एक शराब की बोतल खरीदते है । खासकर आपको लॉकडाउन के दिन तो याद होंगे ही कि जैसे ही शराब की दुकान खुलती थी । लोगों की लंबी लाइन देखने को मिलती थी । लॉकडाउन खुलने के बाद भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था लेकिन कोलकाता के लोगों ने ये साबित कर दिया कि लंबी लाइनें केवल शराब के लिए ही नहीं बल्कि किताबों के लिए भी लगती है । कोलकाता की एक गली में किताब की दुकान पर लोगों की ऐसी ही भीड़ दिखाई दे रही है । 

कोलकाता का यूं तो बरसों पुराना पढ़ने औऱ साहित्य का एक समृद्ध कल्चर रहा है ।  इस वायरल तस्वीर के बारे में बताया जा रहा है कि यह तस्वीर कोलकाता में स्थित देव पब्लिशिंग शॉप की है जिसके सामने बहुत से लोग अपने पसंदीदा किताब खरीदने के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं । दरअसल प्रकाशक ने 11 से 15 अगस्त तक अपने इन-स्टोर कैटलॉग पर 50% की छूट रखी है, जिसे उन्होंने स्वतंत्रता दिवस बुक बाजार नाम दिया है ।

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । यह वीडियो 11 अगस्त को शेयर  किया था ।  बताया गया कि यह तस्वीर कोलकाता की है । जहां बुक की दुकान के सामने लोग कतार में खड़े नजर आए । इस तस्वीर के कैप्शन में  लिखा गया, हर शहर शराब के लिए लाइन लगाता है। सिर्फ कोलकाता में किताबों  के लिए लाइन लगती है ।  

टॅग्स :कोलकातावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी