लाइव न्यूज़ :

नोएडा: महिला एंकर ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया, पति के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखने का आरोप

By भाषा | Updated: July 14, 2019 23:11 IST

टीवी चैनल में काम करने वाली एक महिला एंकर ने सात लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर 49 में बीती रात मुकदमा दर्ज कराया है। एंकर ने आरोप लगाया है कि मामले में नामजद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके और उनके पति के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी और उनका अपमान किया।

Open in App

नोएडा, 14 जुलाईः टीवी चैनल में काम करने वाली एक महिला एंकर ने सात लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर 49 में बीती रात मुकदमा दर्ज कराया है। एंकर ने आरोप लगाया है कि मामले में नामजद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके और उनके पति के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी और उनका अपमान किया। पुलिस उपाधीक्षक (नगर - तृतीय) विमल कुमार सिंह ने बताया कि महिला एंकर ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अभिषेक उपाध्याय, सुरेश पटेल, राजीव चौबे, अनूप प्रकाश, श्रीराम यादव, पप्पू यादव सहित सात लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके पति तथा उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी व उन्हें अपमानित किया।

सीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धारा 500, 504, 506, 509 एवं 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार 14 जून को सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पता चला कि राजस्थान के नागौर जिले में कूड़े के ढेर में एक बच्ची मिली है। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अपने पति के साथ राजस्थान जाकर बच्ची का हालचाल लिया तथा वहां के जिलाधिकारी एवं सीएमओ से मिलकर बच्ची का उपचार बेहतर तरीके से कराने की बात कही।

महिला पत्रकार ने वहां के जिलाधिकारी से बच्ची को गोद लेने का भी अनुरोध किया, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं के चलते जिलाधिकारी ने उन्हें तुरंत बच्ची को गोद देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला पत्रकार के अनुसार उनकी मानवता भरे इस कार्य की सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने प्रशंसा की। लेकिन अभिषेक उपाध्याय व उसके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा में लिखना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने अभिषेक उपाध्याय व उसके दोस्तों को सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र भाषा लिखने के लिए मना किया लेकिन वे नहीं माने।

उन्होंने बताया कि इलाज के अभाव में आठ जुलाई को बच्ची की मौत हो गई। सीओ ने बताया कि महिला पत्रकार का आरोप है कि बच्ची की मौत के बाद अभिषेक उपाध्याय व उसके दोस्तों ने फिर से सोशल मीडिया पर उसके व उसके पति के खिलाफ बहुत ही अपमानजनक बातें लिखी। उन्होंने बताया कि महिला पत्रकार को इन लोगों ने ‘वेश्या’, ‘चरित्रहीन’ व ‘कोठे वाली’ तक लिख डाला जबकि उनके पति को इन्होंने ‘बूढ़ा बंदर’ आदि शब्दों से संबोधित किया। सीओ ने बताया कि महिला के पति एक वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल