लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तान-अफगानिस्तान के हिंदू, जैन, ईसाई, बौद्ध जब भी भारत आएंगे, शरणार्थी माने जाएंगे', गडकरी का ये बयान आया ट्रेंड में 

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 24, 2019 10:11 IST

नागरिकता संशोधित कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर पिछले हफ्ते देश के कई इलाकों में हिसंक प्रदर्शन हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कांग्रेस पर "वोट बैंक की राजनीति" के मुद्दे पर "गलत सूचना" फैलाने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार( 22 दिसंबर) को कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) भारत के मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर,  जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी इस बात को लेकर स्पष्ट थे कि केवल हिंदुओं, ईसाई, सिख, जैन, पारसी और बौद्ध जैसे अल्पसंख्यकों को पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सताया गया था और भारत में शरणार्थी माना जाएगा।

द इकॉनोमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक,  नितिन गडकरी ने कहा, "संविधान में लिखा गया है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हिंदू, जैन, ईसाई और बौद्ध जब भी भारत आएंगे, उन्हें शरणार्थी माना जाएगा।" नितिन गडकरी ने यह बात रविवार को भाजपा और आरएसएस द्वारा आयोजित एक नागपुर रैली में कही। 

मंत्री ने कांग्रेस पर "वोट बैंक की राजनीति" के मुद्दे पर "गलत सूचना" फैलाने का आरोप लगाया। नितिन गडकरी का यह बयान ट्रेंड कर रहा है।  नितिन गडकरी के बयान पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि अब आप हमें झूठ मत बोलिए। कई लोगों ने लिखा है कि हम आपके और आपकी सरकार की बातों में अब नहीं आने वाले हैं। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है। इसके बाद से नागरिकता संशोधित कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर पिछले हफ्ते देश के कई इलाकों में हिसंक प्रदर्शन हुए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़े। सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस पर बर्बरता करने का भी आरोप लगाया था। रिपोर्ट के मुताबिक हिंसक प्रदर्शन में तकरीबन एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई पुलिसकर्मी घायल भी हैं।

टॅग्स :नितिन गडकरीनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो