लाइव न्यूज़ :

NDTV की अंतरिम CEO सुपर्णा सिंह के इस्तीफे की सोशल मीडिया पर चर्चा, यूजर्स ने उठाए नागरिकता पर सवाल!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2019 16:23 IST

ट्विटर यूजर प्रशांत पटेल उमराव ने एक ट्वीट में लिखा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पता चल गया था कि वो अमेरिकी नागरिक हैं। ये नियमों का उल्लंघन है इसलिए उन्हें एनडीटीवी से इस्तीफा देना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देNDTV की अंतरिम CEO सुपर्णा सिंह ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।एक यूजर ने लिखा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पता चल गया था कि वो अमेरिकी नागरिक हैं।

एनडीटीवी की अंतरिम सीईओ सुपर्णा सिंह ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे पर सोशल मीडिया में चर्चा का बाजार गर्म है। कई यूजर्स उनकी नागरिकता पर सवाल उठा रहे हैं।

ट्विटर यूजर प्रशांत पटेल उमराव ने एक ट्वीट में लिखा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पता चल गया था कि वो अमेरिकी नागरिक हैं। ये नियमों का उल्लंघन है इसलिए उन्हें एनडीटीवी से इस्तीफा देना पड़ा। प्रशांत ने अपने ट्वीट में लिखा कि नियमों के मुताबिक टीवी और प्रिंट मीडिया के शीर्ष पदों पर सिर्फ भारतीय नागरिक ही हो सकते हैं।

पीटीआई-भाषा के मुताबिक एनडीटीवी ने कहा कि चार दिसंबर 2017 को निदेशक मंडल ने एक प्रस्ताव में सुपर्णा सिंह को सीईओ नियुक्त किया था। इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी की जरूरत थी।

कंपनी ने कहा , "नियुक्ति पर मंत्रालय की अनुमति के लिए 12 दिसंबर 2017 को आवेदन किया गया था। हालांकि, अभी तक मंजूरी प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद सुपर्णा सिंह और कंपनी ने एक नियुक्ति समझौता किया। इसके तहत उनकी नियुक्ति इस मंजूरी पर निर्भर थी।"

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में एनडीटीवी के संस्थापक रॉय दंपति को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने से रोका गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल