लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल शपथग्रहण समारोह: रामलीला मैदान में लगे तरह-तरह के पोस्टर, मुख्यमंत्री को बताया गया नायक-2

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 10:28 IST

रामलीला मैदान में केजरीवाल शपथग्रहण समारोह में मंच पर 50 विशिष्ट अतिथि होंगे.

Open in App
ठळक मुद्देनायक फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी, इसमें अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे.अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की है.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज (16 फरवरी) रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आप प्रमुख के अलावा उनकी मंत्रिमंडल के सहयोगी मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम भी शपथ लेंगे।

इस बीच रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल का एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें उन्हें नायक 2 बताया गया है। नायक अभिनेता अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में पत्रकार बने अनिल कपूर ने पहले एक दिन के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई थी, फिर बाद में जनता की मांग पर उन्होंने चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री पद हासिल किया।

मंच पर होंगे 50 विशिष्ट अतिथि

आम आदमी पार्टी (आप) ने केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके साथ मंच साझा करने के लिए विभिन्न वर्गों के उन 50 लोगों को आमंत्रित किया है जिन्होंने दिल्ली के ‘‘निर्माण’’ में योगदान दिया है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली और सीआरपीएफ समेत अर्द्धसैन्य बलों के 2,000 से 3,000 कर्मी सुरक्षा बंदोबस्त के तौर पर तैनात किए जाएंगे। निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके अलावा दिल्ली के भाजपा सांसदों और विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। आप ने कहा था कि दूसरे राज्यों का कोई भी मुख्यमंत्री या नेता कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होगा क्योंकि यह खासतौर से दिल्ली पर केंद्रित समारोह होगा।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के विकास की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए अपने संभावित कैबिनेट सहयोगियों के साथ रात्रि भोज किया था। रामलीला मैदान के आसपास के इलाके में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात पाबंदियां लगाई गई हैं। आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय कहा कि चूंकि यह जनता का कार्यक्रम है तो ‘‘हमें अच्छी-खासी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।’’

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी